झारखंड: दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल तब फैल गया जब देर रात कुसुमडीह गांव के पास राधिका होटल पर चार हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खाने के बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक गोलियों की बरसात में बदल गया। शटर और शीशे छलनी हो गये, लेकिन खुशकिस्मती से कोई घायल नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि गोलीबारी दुमका पुलिस लाइन से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। होटल मालिक प्रतुल कुमार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले बिल भुगतान को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। रविवार रात समझौता भी हो गया, फिर भी देर रात मुकेश यादव, बाबुल यादव, किशोर यादव और विक्रम दास गाड़ी से पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गये। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद है। घटना के बाद SDPO विजय कुमार महतो और थानेदार मौके पर पहुंचे और रात 2:30 बजे तक जांच चली। होटल मालिक की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि “जो भी दोषी हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें