रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंगरोड स्थित हेहल टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरोपी पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ममता देवी और आरोपी लालू करमाली ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद बना रहता था। लालू करमाली हेहल टोल प्लाजा पर काम करता था और वहीं पास में उनका आवास था। सोमवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आवेश में लालू ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। चोट गंभीर होने के कारण ममता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति ने भागने की बजाय उसी हथियार से खुद का गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आरोपी के बयान के बाद कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें