सरायकेलाः प्राचीन शक्तिपीठ माता पाउड़ी पीठ और माता झुमकेश्वरी पीठ में गुरुवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा सरकारी स्तर पर नुआखिया जंताल पूजा नए अन्न का भोग लगाकर परंपरागत तांत्रिक मतानुसार बलि पूजन विधि से की गई. पूजा में स्थानीय देउरी द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की प्रभारी निदेशक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह एवं समन्वयक सुदीप कवि एवं अन्य कलाकारों ने भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और उन्नति की मंगलकामना की.ज्ञात हो कि सरायकेला में नुआ खिया जंताल पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है,
जिसे जिला प्रशासन द्वारा सरकारी खर्च पर आयोजित किया जाता है. इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा कुदरसाई मां पाउड़ी और देहूरीडीह स्थित मां झुमकेश्वरी पीठ में नुआ खिया जंताल पूजा संपन्न हुई. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके में सरायकेला आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी अध्यक्ष भोला मोहंती एसएनऐ एवार्डी ब्रजेंद्र कुमार पटनायक, पूर्व निदेशक तपन पटनायक, गुरु तरुण कुमार भोल, मुखौटा निर्माता सुशांत महापात्र निवारण महतो पूर्ण चंद्र सरदार संतोष कर आशीष कुमार कर अतुल महतो सिद्धेश्वर दरोगा पंकज कुमार साहू आद्यापोदो साहू अविनाश कवि गजेंद्र कुमार मोहंती मिहिर लाल महतो पारस नाथ पाथाल गणेश कुमार मोहंती रंजन कुमार साहू मुन्नालाल महाराणा एवं काफी संख्या में छऊ कलाकार एवं अनुमंडल कर्मी उपस्थित थे।