Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 24 सितंबर 2025

छऊ कला की गूंज बिहार तक, सरायकेला के कलाकार पेश करेंगे चंद्रभागा और माटी का मानुष

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों का 15 सदस्य दल मां उग्रतारा महोत्सव सररसा बिहार के लिए रवाना

सरायकेला : सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी एवं सचिव भोला मोहंती ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों के 15 सदस्य दल को शुभकामना देते हुए मां उग्रतारा महोत्सव के लिए रवाना किया उक्त अवसर पर श्री चौधरी में कहां थी भारत ही नहीं वरन वैश्विक स्तर पर हमारे छऊ कला की अच्छी मांग है हमें एक जूटता के साथ छऊ को समृद्ध करना है 

सहरसा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित उग्रतारा महर्षि महोत्सव (बिहार) के लिए ग्रुप लीडर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक संदीप कवि के नेतृत्व कला केंद्र के कलाकारों द्वारा चंद्रभागा और माटी का मानुष नृत्य सरायकेला छऊ नृत्य प्रस्तुति दी प्रस्तुति दी जायेगी।15 सदस्यों के दलों में

संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी गुरु श्री ब्रजेन्द्र पटनायक जी गुरु सुधांशु शेखर पानी निवारण महतो सिद्धेश्वर दरोगा विनोद प्रधान कुना सामल मिहिर लाल महतो राकेश कवि पंकज साहू सनत साहू पारस पाथाल देवनारायण सिंह एवं अन्य कलाकार शामिल है।





सरायकेला: सौभाग्य राष्ट्र नए अख़बार का हुआ शुभारंभ, पत्रकारिता में जुड़ा नया अध्याय

सरायकेला : शहर में आज एक नए अख़बार का उद्घाटन किया गया। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि श्री नितीश कुमार सिंह, उपायुक्त सरायकेला खरसांवा उपस्थित हुए साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुखदेव महतो, जनसंपर्क विभाग सरायकेला के अधिकारी अविनाश कुमार, दुर्गेश नंदिनी सीडीपीओ आदित्यपुर, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ जे यन दास, जे राजेश ,डीन श्रीनाथ विश्वविद्यालय, समाजसेविका पूरबी घोष, शीश महल के गगन रस्तोगी , बिष्टुपुर डाक विभाग से निशांत कुमार , राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, जागृति दास असिस्टेंट सेक्रेटरी तूइलाडूंगरी ओड़िआ स्कूल, नन्दन उपाध्याय जनसंपर्क विभाग, सरायकेला, संस्कार उदय के दिग्विजय जी, सोहन कुमार पत्रकार , प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय पत्रकार, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन और फीता खोलकर समाचार पत्र की उद्घाटन की गई। उन्होंने संस्थापक एवं पूरे समाचार पत्र के समूह को शुभकामनाएं दी, साथ ही इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नया अख़बार समाज की आवाज़ बनेगा और निष्पक्ष पत्रकारिता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जनता की समस्याओं को सामने लाना ही इसका प्रमुख उद्देश्य है।

नए अख़बार की टीम ने एवं सौभाग्य राष्ट्र के मुख्य संरक्षक मनमोहन सिंह राजपूत ने आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता आम जनता की जमीनी समस्याओं, युवाओं के सपनों और किसानों-मजदूरों की आवाज़ को प्रमुखता देना होगी। साथ ही समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाएगा।

मुख्य संपादिका डॉ शालिनी प्रसाद एवं उप संपादिका शिवांगी सिंह की अहम भूमिका रही इस समाचार पत्र को प्रकाशित करने में, साथ ही साथ उप संपादक डॉ नवीन प्रधान, संवाददाता सुशील सारंगी, माधव चन्द्र साहू, देवाशीष नायक की भी अहम भूमिका रही |

उद्घाटन समारोह में शामिल लोगों ने उम्मीद जताई कि यह अख़बार शहर व क्षेत्र की जनता के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा।





आदित्यपुर वार्ड 15 में जलभराव से बेहाल लोग, घरों में घुसा गंदा पानी

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 के निर्मल नगर में रहने वाले लोगों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश में पानी घरों में भरने से निर्मल वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो चुके है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


निर्मल नगर में पानी का निकास नहीं होने से जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो गई है। लोगों को अपने दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। 

इस संदर्भ में स्थानीय बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि नाली का गन्दा पानी घरों में भरने से घर के बाहर सोना पड़ता है। खाना बनाने के लिए कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चूड़ा खा के ही दिन व्यतीत करना पड़ता है। वही, अन्य व्यक्ति ने बताया कि ड्यूटी जाने के लिए जूते हाथ में ही लेकर जाना पड़ता है।

नगर निगम से निवासियों ने तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्हें उम्मीद है कि नगर निगम उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई करेगा।






Breaking