Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Potka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Potka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

पोटका थाना के नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की निर्मम हत्या, सड़क हादसा दिखाने की थी कोशिश

जमशेदपुर के पोटका थाना में पदस्थापित नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. यह घटना थाना से करीब एक किलोमीटर दूर बड़ासिगदी गांव के पास मुख्य सड़क पर हुई, जहां आरोपियों ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की.



घटना मंगलवार करीब ढाई बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पोटका थाना को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम का शव खून से लथपथ अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला.

शव की स्थिति से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की है. घटना की सूचना पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा और सीओ निकिता बाला भी मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया.

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

पोटका: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के हाता हल्दीपोखर मुख्य मार्ग पर चांपीडीह के समीप अनियंत्रित हाईवा की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। 




राजनगर थाना क्षेत्र के रूपा नाचना निवासी लक्ष्मण महाकुड होंडा साइन मोटरसाइकिल से अपने ससुराल हड़ियान जा रहा था इसी दौरान चांपीडीह में धर्मकांटा के समीप अनियंत्रित हाईवा ने उसे अपने चपेट में ले लिया जिससे कि घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई,पोटका थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जाँच में जुटी।

Po







पोटका विधानसभा से आज जो तस्वीरें सामने आई हैं… वो किसी उत्सव से कम नहीं। यह कोई शादी-ब्याह का माहौल नहीं… यह इंतज़ार है अपने विधायक का।

टांगरसाई गांव में चौपाल जैसी भीड़, चेहरे पर उम्मीद की चमक, और आँखों में बरसों पुरानी मांगें पूरी होने की आस… क्योंकि आज यहां पीसीसी सड़क का शिलान्यास होना है। लोग दूर-दूर से आए, सड़क किनारे घंटों बैठकर बस एक ही पल का इंतज़ार कर रहे थे विधायक संजीव सरदार के आगमन का।

 




और जैसे ही विधायक पहुंचे… गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने अपनी तकलीफ़ें सुनाईं, अपनी उम्मीदें बताईं और विधायक ने भी दिल खोलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सबसे खास बात यह कि रात के अंधेरे ने भी उनके कदमों को नहीं रोका। शिलान्यास के कार्यक्रमों का ताता चलता रहा एक गांव से दूसरे गांव, एक गली से दूसरी गली… विधायक की गाड़ियों का काफ़िला लगातार लोगों की सेवा में दौड़ता रहा।

टांगरसाई की यह भीड़ सिर्फ़ भीड़ नहीं… यह विश्वास है। यह भरोसा है। और यह वह रिश्ता है जो जनता और जनप्रतिनिधि को एक नई उम्मीद के साथ जोड़ता है।

बुधवार, 12 नवंबर 2025

जमशेदपुर पोटका के सरमंदा पत्थर खदान में हाईवा की चपेट में आने से दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा स्थित पत्थर खदान में खनन के दौरान हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दो मजदूरों की मौत हो गई।





मृतकों की पहचान शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौजा सरमंदा में सुजित कुमार मंडल के लगभग तीन एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का लीज प्राप्त है। खनन कार्य समाप्त होने के बाद हाईवा में बोल्डर लोड कर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पीछे की ओर लुढ़कने लगा। बताया गया कि शुभोजित गोप वाहन के केबिन में और टुकलू सरदार हाईवा के डाले में मौजूद था। वाहन के अनियंत्रित होने पर दोनों ने नीचे कूदने की कोशिश की, लेकिन तभी अचानक हाईवा पलट गया और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पोटका थाना के पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया। और जाँच पड़ताल शुरू कर दिया हैं।












Breaking