Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Gamharia लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Gamharia लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 दिसंबर 2025

गम्हरिया: अचानक बंद हुई गम्हरिया की स्ट्रेट बार मिल, मजदूरों ने किया गेट जाम

गम्हरिया: औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया में स्थित टाटा स्टील की स्ट्रेट बार मिल (पूर्व में उषा मार्टिन) के अचानक बंद होने से श्रमिकों में भारी रोष है। बुधवार सुबह मिल में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।




कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट को बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है और उनके बकाया वेतन समेत अन्य सुविधाओं का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है।





गौरतलब है कि टाटा स्टील ने जब उषा मार्टिन के इस प्लांट का अधिग्रहण किया था, तब यह भरोसा दिलाया गया था कि प्लांट का संचालन जारी रहेगा और किसी की नौकरी नहीं जाएगी। वर्तमान में यह इकाई वेंडर कंपनी 'आरके एंटरप्राइजेज' के माध्यम से संचालित हो रही थी, जिसके तहत बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से प्लांट में गतिविधियां बंद होने की घोषणा के बाद श्रमिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी।
बुधवार को हुए हंगामे के दौरान मजदूरों ने 'अन्याय' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ प्राथमिक वार्ता की है। प्रबंधन की ओर से बकाया राशि के भुगतान और श्रमिकों के भविष्य को लेकर बीच का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया गया है, हालांकि कर्मचारी फिलहाल ठोस समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं।














गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से तनाव

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में क्रिसमस के दिन बछड़े का कटा सिर मिलने से इलाके में भारी तनाव और हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

डॉ. दास ने कहा, "यह घटना हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। यह एक सुनियोजित साजिश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और बछड़े के कटे सिर को विधि-विधान से दफन कराया गया। इस दौरान बीडीओ के ड्राइवर पर गुमराह करने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास का बयान"यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"

गम्हरिया अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार का बयान:इस मामले की जांच की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

सरायकेला : सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए जिलेभर में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 125 वाहनों से वसूला गया जुर्माना

पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए पुरे जिले में सड़क पर अवैध तरिके से पार्किंग किये गए वाहनो के प्रति अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक-19.12. 2025 को यातायात थाना प्रभारी के द्वारा अवैध तरिके से पार्किंग किये गए वाहनो के प्रति पुरे जिले में जगह जगह पर अभियान चलाया गया। 


अभियान के दौरान BMW COMPANY से लेकर अन्य सभी कम्पनीयों का मनमानापन करते हुए देखा गया कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस मार्ग पर अवैध तरिके से वाहनो को पार्किंग किया गया था। जिसके कारण होने वाले संभावित दूर्घटना को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है, सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण करने हेतु पुरे जिले में अभियान चलाते हुए यातायात नियमो का उल्लघन कर वाहन चालको से एवं अवैध तरिके से मुख्य माग एवं सर्विस मार्ग पर पार्किंग किए गए लगभग 125 वाहनों पर MV Act के तहत 2,78,100/- रूपये का जुर्माना किया गया साथ ही सभी वाहन चालको को गलत तरिके से वाहनो को पार्किंग नहीं करने के साथ यातायात नियमो का पालन करते हुए वाहन चलाने का दिशा निर्देश दिया गया।














शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

गम्हरिया : अवैध विदेशी शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

नव वर्ष के मद्देनजर उपायुक्त सरायकेला के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर बुधवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बैराज के पास जंगली इलाके में बने एक अस्थायी मकान पर छापेमारी हुई।

छापेमारी में उत्पाद विभाग ने एक बड़े अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया। मौके से 200 लीटर स्पिरिट, 50 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब, 2 लीटर कैरामेल और भारी मात्रा में बोतल बंद करने के उपकरण, नकली लेबल, ढक्कन, खाली बोतलें, रंग-फ्लेवर मिलाने की सामग्री बरामद की गई। बोतलों पर मैकडॉवेल, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिज़र्व जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के नकली लेबल थे।






अवैध फैक्ट्री लंबे समय से सक्रिय थी और नकली शराब सप्लाई किया जा रहा था। आरोपित मौके से फरार हैं, उनकी पहचान के लिए खुफिया जांच जारी है और गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

कार्रवाई में उत्पाद विभाग सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम के अधिकारी और गम्हरिया थाना की टीम शामिल थी।











सोमवार, 24 नवंबर 2025

गम्हरिया के कमलपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 31 पेटी विदेशी शराब जब्त, सरायकेला उत्पाद विभाग की विशेष छापामारी

सरायकेला–खरसावाँ: उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 23.11.2025 को गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम कमलपुर में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया।





अभियान के दौरान राजू कैबेर्तो, पिता जवाहरलाल कैबेर्तो के मकान में अवैध रूप से संग्रहित 31 पेटी विदेशी शराब (Empyreal Gold, Royal Stag, No.1, B7) बरामद की गई। साथ ही मौके से एक हीरो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।

संबंधित संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत वाद दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।

उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण रोकथाम हेतु नियमित छापामारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

छापामारी दल :

▪️ अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचल

▪️ सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद

▪️ बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल

▪️ रंजीत कुमार, गृह रक्षक बल

▪️ अन्य गृह रक्षक बल के सदस्य



शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

गम्हरिया जीएसएफसी गोदाम में आग की जांच तेज, रांची से टीम पहुंची; दो की मौत, अनाज का बड़ा हिस्सा नष्ट

गम्हरिया ब्लॉक स्थित जीएसएफसी गोदाम में रखे अनाज का निरीक्षण करने रांची से टीम पहुंची है। इस टीम में उपनिदेशक जीएसएफसी सुधीर कुमार एवं वरीय अधिकारी रजनीश कुमार मौजूद रहें। जांच के दौरान सरायकेला के डीएसओ, एएमओ, मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी शामिल हुए।





आग लगने की घटना: बीते दिनों गम्हरिया ब्लॉक स्थित जीएसएफसी गोदाम में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें कई हजार क्विंटल अनाज जलकर खाक हो गया था। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई:निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि अनाज का अधिकांश हिस्सा जल गया है और बचा हुआ अनाज आग बुझाने के कारण खराब हो गया है। टीम ने अनाज की जांच के लिए टेक्निकल टीम को बुलाया है, जो अनाज की जांच कर वरीय अधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पता लगाया जाएगा कि मनुष्य के लिए खाने के योग्य है कि नहीं अनाज।जांच के दौरान गोदाम में रखें कई सारे बोरे में टुकड़ा अनाज पाया गया।

मृत्यु और आरोप:इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और अन्य व्यक्ति भोला तिवारी, राजू सिंह सहित वरीय अधिकारी पर संगीन आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










मंगलवार, 11 नवंबर 2025

गम्हरिया अंचल कार्यालय में आजसू नेता और कर्मी के बीच हाथापाई, प्रशासनिक अनुशासन पर उठे सवाल वैकल्पिक विकल्प:

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय में आजसू नेता महेश्वर महतो और कर्मी राकेश कुमार के बीच हुई हाथापाई और गाली-गलौज की घटना ने प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है। आजसू नेता ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है और पैसों की मांग की जाती है, जबकि कर्मचारियों ने इसे निराधार बताया है।



इस घटना के बाद अंचल कर्मियों में दहशत का माहौल है और लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।



इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी कार्यालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कर्मचारियों को अपनी जान का खतरा महसूस होता है? क्या इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम उठाए जाने चाहिए?
अंचल अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अंचल कर्मियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में दलाली, राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार बढ़ चुका है।















बुधवार, 5 नवंबर 2025

गम्हरिया में शादी समारोह में बारातियों पर हमला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में एक शादी समारोह में बारातियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने लड़के वालों को धमकी दी थी और शादी रोकने की कोशिश की। इस मामले में लड़के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि लड़की के प्रेमी और उसके परिजनों ने बारातियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।




गम्हरिया थाना पहुंचा मामला, जहां गम्हरिया थाने के भीतर ही हंगामा होने की बातें बताई गई हैं। बारात में आए विजय शर्मा को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घायल ने थाने में छिपकर अपनी जान बचाई।

इस मामले में सोनू और अजीत कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट और घायल करने का एक लिखित शिकायत दिया गया है। दूसरी ओर, लड़की के प्रेमी के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वालों ने आपस में बातें भी की थीं, जहां प्रेमी के परिजनों ने लड़की से विवाह करने पर सहमति जताई थी।

यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। आधी रात के बाद शादी में हुए कार्यक्रमों के कुछ वीडियो भी उपलब्ध करवाए गए हैं।













मंगलवार, 4 नवंबर 2025

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड स्थित जेएफसी गोदाम अग्निकांड में झुलसे डीएसडी ठेकेदार राजू सेनापति की मौत, गोदाम प्रबंधक की स्थिति नाजुक।

बीते मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम मे हुए अग्निकांड मे झुलसे डीएसडी ठेकेदार राजू सेनापति अंततः जिंदगी से जंग हार गया. सोमवार को टीएमएच में इलाज़रत राजू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनो में कोहराम मच गया है।



उधर गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा की स्थिति नाजुक बनी हुई है, मालूम हो कि बीते मंगलवार को गम्हरिया जेएफसी गोदाम मे आग लगने की सूचना पर पहुंचे गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति बुरी तरह झुलस गए थे. उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था. जहाँ दोनों का इलाज चल रहा था.

गम्हरिया में आरका जैन यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बस चालकों की लापरवाही और प्रबंधन की दबंगई का लगाया आरोप

 गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया थाना क्षेत्र के केपीएस मोड़ पर आरका जैन यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी की बसों को रोकते हुए प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। मांझी ने बताया कि बीते शुक्रवार को बस में बैठी एक छात्रा ने सेब का छिलका सड़क पर फेंक दिया जिससे पीछे चल रहे एक ग्रामीण के चेहरे पर चोट लग गई। जब ग्रामीण ने आपत्ति जताई तो छात्रा ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मैं अपने पापा से कहकर सबक सिखाऊंगी। इस घटना की शिकायत झामुमो प्रतिनिधियों ने यूनिवर्सिटी में की लेकिन प्रबंधन की ओर से अंगद तिवारी ने उन्हें धमकाया और बाहर निकाल दिया। 




भोमरा मांझी ने कहा कि प्रबंधन की इस दबंगई और बस चालकों की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इसी मार्ग पर एक ग्रामीण भरत मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद बस चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जल्द सुधार नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल बसों को प्रतीकात्मक रूप से रोका गया छात्रों को किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचाई गई।











बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

गम्हरिया में अनाज गोदाम में भीषण आग, गोदाम प्रबंधक झुलसे

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।


सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा अनाज जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में साजिश की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि गोदाम की छत का चादर टूटा पाया गया और अंदर से एक लाइटर बरामद हुआ है। इसके अलावा गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी जला दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Breaking