पश्चिम सिंहभूम जिला प्रखंड खुंटपानी में एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय तोरसिंदुरी में पूर्ववर्ती छात्राओं के लिए फर्स्ट एल्युमनी मीट-2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा जिला परिषद यमुना तियू, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री धनंजय पाठक, अंचल अधिकारी श्री फुलेश्वर साहू अतिथि के रूप पर उपस्थित हुए।विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती गीतांजली पान,उप-प्राचार्य श्री शशि भूषण मल्लिक ठाकुर तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण और पूर्ववर्ती छात्राएं तथा विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या,उप-प्राचार्य एवं अतिथिगणों के साथ दीप प्रज्वलन करके किया गया ।स्वागत संबोधन सुश्री रीना बानरा तथा समिता बिरूवा ने बड़े ही उत्साह के साथ किया ।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 13 दिसंबर 2025
एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय तोरसिंदुरी में फर्स्ट एल्युमनी मीट–2025 का आयोजन
गुरुवार, 11 दिसंबर 2025
पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला से नेपाल भेजे गए बच्चों में से और चार बच्चे लौटे वापस। ह्यूमेन ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज कर पुलिस कर रही है छानबीन।
पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला से नेपाल भेजे गए बच्चों में से और चार बच्चे आज वापस चाईबासा लौट आए हैं। इन बच्चों को नेपाल के श्री नमोबुद्ध बौद्ध धर्म ध्यान तथा शिक्षण केंद्र भेजा गया था। इस केंद्र से छह बच्चे पिछले दिनों रात में भाग गए थे और दो बच्चे चाईबासा क्षेत्र के अपने गाँव पहुंच गए थे। भागने के दौरान बाकी चार बच्चे नेपाल पुलिस के हाथ लगे थे।
शनिवार, 15 नवंबर 2025
माटकोबेड़ा ग्राम संगठन में महिलाओं ने मनाया झारखंड राज्य स्थापना दिवस, विकास और बदलाव पर हुई चर्चा
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत माटकोबेड़ा ग्राम संगठन, खुंटपानी मे झारखंड राज्य के 25 वर्ष पुरे होने पर महिलाओ ने राज्य स्थापना दिवस पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधि के स्वागत से हुआ। महिला समूह की दीदियों ने पहले प्रार्थना किया एवम कार्यक्रम मे मौजूद दीदियों के साथ जेंडर शपथ, स्वस्थ शपथ और दस सुत्री शपथ दिलाया गया। उपस्थित जन प्रतिनिधि व अतिथियों के सामने कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। जैसे झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पुरे होने पर महिलाओ मे हुई प्रगति हुआ पर चर्चा किया गया। आने वाले 5 वर्षो मे कौन-कौन से बिंदुओं पर आगे बढ़ना और बदलाव लाना है पर चर्चा किया गया। महिलाओ ने पौष्टिक भोजन, स्वस्थ एवम स्वच्छता को अपनाने के लिए चर्चा किए और ग्राम संगठन मे इस पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही सामुदायिक निवेश राशि और बैंक द्वारा प्राप्त लोन को शत प्रतिशत वापसी पर चर्चा किया गया। इसके उपरांत महिलाओ ने 4 अति पिछड़ा परिवार और 2 एकल/विधवा परिवार को चिन्हित किया और VRF का राशि द्वारा सहयोग का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री मनोज रजक ने कहा कि बैंक मे महिलाओ की भागीदारी बढ़ी है और महिलाए हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है। महिला समूह को बैंक हमेशा सहयोग के लिए तैयार है। उसके उपरांत खुंटपानी प्रखंड के अंचल पदाधिकारी श्री फूलेशवर साव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जमीन जगह से कोई भी समस्या हो तो हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा और चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। राज्य टीम से आए विशिष्ट अतिथि श्री कुणाल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन मे कहा कि महिलाए निरंतर आगे बढ़ रही है परंतु संगठन को कई बिंदूओ पर आगे काम करना है जिसे महिलाओ का सर्वांगीण विकास हो पाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ होनहागा ने उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते कहा कि परिवार और समाज मे व्याप्त कई प्रकार के नशापान से छुटकारा पाना है भटके हुए युवाओं को मुख्य धारा और शिक्षा से जोड़ना है। शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है। शिक्षा को समाज या परिवार मे सर्वोपरि रखना होगा। बाल विवाह जैसे कानूनी अपराध को समाप्त करना है, अपने पर कम खर्च करे परन्तु बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान और खर्च करने की जरूरत है ताकि बच्चे शिक्षित और अपने पैरो पर खड़ा हो सके। अंधविश्वास को खत्म करना है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री अशियानी मार्की द्वारा आये सभी दीदियो का एवम उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया गया।
इस मौके पर खुंटपानी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री ग्रेगोरी तिग्गा, सामुदायिक समन्वयक लक्ष्मी सवैंया, प्रतिमा गोप और सेतु दीदी सुनिता तियु मौजूद रहे।
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025
जमशेदपुर: वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का लोकार्पण, विकासपरक पत्रकारिता पर संगोष्ठी”
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, न्यू इस्पात मेल के संपादक ब्रज भूषण सिंह, चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय, राजेंद्र विद्यालय के उपाध्यक्ष एस.के. सिंह और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का शुक्रवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर हिंदी पत्रकारिता में विकासपरक रिपोर्टिंग का स्थान विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन मिलानी हॉल में किया गया।
संगोष्ठी में विधायक सरयू राय ने कहा कि 12 या 14 पन्नों के अखबारों में कोई न कोई पन्ना ऐसा होता है, जिसमें विकासपरक खबरें होती हैं। समस्या और समाधान से संबंधित खबरों को भी उन्होंने विकासपरक रिपोर्टिंग का ही हिस्सा माना और बताया कि अगर हमें सूचना न मिले तो समस्या का समाधान कैसे हो, विकास कैसे हो।
सरयू राय ने कहा कि अखबार में हर पाठक वर्ग के लिए कुछ न कुछ होता है। अखबार या पत्रिका के हर पन्ने में विकासपरक रिपोर्टिंग खोजना ठीक नहीं। लेकिन, आप जब अखबार को गौर से पढ़ेंगे तो आपको विकासपरक रिपोर्टिंग दिख जाएगी। यह खुशी की बात है कि जमशेदपुर के अखबारों में विकासपरक खबरों को तवज्जो दी जा रही है।
सरयू राय ने कहा कि पहले के दौर की चीजें अलग थीं। अब के दौर की चीजें अलग हैं। पहले समाचार संकलन का तरीका अलग था, पाठकों का खबरों को लेकर टेस्ट अलग था, तकनीकी अलग थी। अब सारी चीजें बदल गई हैं। जाहिर है, जब चीजें बदली हैं तो इसका असर विकासपरक रिपोर्टिंग पर भी पड़ा है। पहले की तुलना में यह ज्यादा निखर कर सामने आई है।
उन्होंने कहा कि कोई भी अखबार निरपेक्ष होकर कहीं की भी विकास की दिशा तय नहीं कर सकता। हां, अखबार विकास की दिशा की समीक्षा कर सकता है, मीमांसा कर सकता है। उन्होंने अपने दौर की पत्रकारिता को याद करते हुए कहा कि उनसे बजट आदि पर लिखने के लिए टास्क दिया जाता था कि बजट कैसे बनता है, उसके तकनीकी पहलू क्या हैं, कैसे आम पाठक बजट में रुचि ले।
प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने कहा कि भारत में हिंदी के अखबार सबसे ज्यादा विकासपरक खबरें चला रहे हैं। मोटे तौर पर भारतीय मीडिया में डेवलेपमेंटल न्यूज का शेयर लगभग 65 प्रतिशत है। जाहिर है, इतनी ज्यादा विकासपरक दुनिया के किसी देश में नहीं छपतीं।
न्यू इस्पात मेल के संपादक चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि विकासपरक पत्रकारिता आज के वक्त की जरूरत है। लेकिन हमें देखना होगा कि यह उपक्रम काफी खर्चीला है।
चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय ने कहा कि छोटे गांव-तहसीलों से विकासपरक खबरें आती हैं लेकिन बड़े शहरों में इसका कई बार अभाव दिखता है। अब वक्त आ गया है कि सभी पत्रकारों को विकासपरक खबरों के लिए एकजुट होकर एक राय बनानी होगी।
जनता दूल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने आनंद सिंह को उनकी नई पुस्तक के लिए बधाई दी और इस बात का जम कर समर्थन किया कि विकासपरक पत्रकारिता हर मीडिया में होनी चाहिए। मंच संचालन चंद्रदीप पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक गोयल ने किया।
सोमवार, 2 जून 2025
पश्चिम सिंहभूम प्रखंड खुंटपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खुंटपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य यमुना तियु, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री धनंजय पाठक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन महतो सभी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर विधिवत्त शुभारंभ किया गया। रक्तदान महादान शिविर में कुल 42 लोगों का रक्तदान हुआ जिसमें पुरुष 40 एवं महिला 02 ने सफल पूर्वक रक्तदान किया , प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सभी रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा रक्तदान हमें अवश्य करना चाहिए रक्तदान करने से हमारे शरीर भी स्वस्थ रहता है,
रक्तदान करने से हजारों लाखों करोड़ों लोगों की जिंदगी हम बचा सकते हैं, रक्तदान करने से हम वैसे लोगों को मदद कर सकते हैं, जैसे रोड एक्सीडेंट गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय रक्त की आवश्यकता काफी होती है, थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित , ब्लड कैंसर पीड़ित लोगों को हम रक्तदान करके मदद कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से लोगों जागरूक नहीं होने के कारण रक्तदान बहुत कम लोग करते हैं ,बहुत से ग्रामीणों और नौजवान रक्तदान करने से डरते हैं, डॉक्टर का भी कहना है रक्तदान करने से शरीर में कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होती है रक्तदान करने से ब्लड का सरकुलेशन होता है और शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए रक्तदान अवश्य करें ,अंत में सभी रक्तदाताओं को अंग वस्त्र देखकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...





































