Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 15 नवंबर 2025

माटकोबेड़ा ग्राम संगठन में महिलाओं ने मनाया झारखंड राज्य स्थापना दिवस, विकास और बदलाव पर हुई चर्चा

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत माटकोबेड़ा ग्राम संगठन, खुंटपानी मे झारखंड राज्य के 25 वर्ष पुरे होने पर महिलाओ ने राज्य स्थापना दिवस पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधि के स्वागत से हुआ। महिला समूह की दीदियों ने पहले प्रार्थना किया एवम कार्यक्रम मे मौजूद दीदियों के साथ जेंडर शपथ, स्वस्थ शपथ और दस सुत्री शपथ दिलाया गया। उपस्थित जन प्रतिनिधि व अतिथियों के सामने कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। जैसे झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पुरे होने पर महिलाओ मे हुई प्रगति हुआ पर चर्चा किया गया। आने वाले 5 वर्षो मे कौन-कौन से बिंदुओं पर आगे बढ़ना और बदलाव लाना है पर चर्चा किया गया। महिलाओ ने पौष्टिक भोजन, स्वस्थ एवम स्वच्छता को अपनाने के लिए चर्चा किए और ग्राम संगठन मे इस पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही सामुदायिक निवेश राशि और बैंक द्वारा प्राप्त लोन को शत प्रतिशत वापसी पर चर्चा किया गया। इसके उपरांत महिलाओ ने 4 अति पिछड़ा परिवार और 2 एकल/विधवा परिवार को चिन्हित किया और VRF का राशि द्वारा सहयोग का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री मनोज रजक ने कहा कि बैंक मे महिलाओ की भागीदारी बढ़ी है और महिलाए हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है। महिला समूह को बैंक हमेशा सहयोग के लिए तैयार है। उसके उपरांत खुंटपानी प्रखंड के अंचल पदाधिकारी श्री फूलेशवर साव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जमीन जगह से कोई भी समस्या हो तो हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा और चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। राज्य टीम से आए विशिष्ट अतिथि श्री कुणाल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन मे कहा कि महिलाए निरंतर आगे बढ़ रही है परंतु संगठन को कई बिंदूओ पर आगे काम करना है जिसे महिलाओ का सर्वांगीण विकास हो पाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ होनहागा ने उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते कहा कि परिवार और समाज मे व्याप्त कई प्रकार के नशापान से छुटकारा पाना है भटके हुए युवाओं को मुख्य धारा और शिक्षा से जोड़ना है। शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है। शिक्षा को समाज या परिवार मे सर्वोपरि रखना होगा। बाल विवाह जैसे कानूनी अपराध को समाप्त करना है, अपने पर कम खर्च करे परन्तु बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान और खर्च करने की जरूरत है ताकि बच्चे शिक्षित और अपने पैरो पर खड़ा हो सके। अंधविश्वास को खत्म करना है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री अशियानी मार्की द्वारा आये सभी दीदियो का एवम उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया गया।






इस मौके पर खुंटपानी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री ग्रेगोरी तिग्गा, सामुदायिक समन्वयक लक्ष्मी सवैंया, प्रतिमा गोप और सेतु दीदी सुनिता तियु मौजूद रहे।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking