Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Kolhan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kolhan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 नवंबर 2025

"4 श्रम संहिताओं के विरोध में मेडिकल व सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव्स का प्रदर्शन, रैली निकाल PM को सौंपा ज्ञापन”

BSSR UNION समेत देश भर के लाखों मेडिकल तथा सेल्स रेप्रेसेंटटिव्स "मजदूरों को गुलाम 'बनाने वाली 4 लेबर कोड का जोरदार विरोध करती है। आज करीब २०० मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव आम बागान मैदान में इक्कठा हुए और अपनी मांगो को लेकर जोरदार आवाज उठाए। फिर सभी साथी रैली के रूप में तब्दील होकर आम बागान मैदान से डीसी कार्यालय तक अपनी मांगो को उठते हुए गए और एक मांग पत्र डी सी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।



बी एस एस आर यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य मजदूर विरोधी और मालिक-पाक्षीय 4 श्रम संहिताओं का एकतरफा थोपे जाने की कड़ी शब्द मे निंदा करती है। लंबी संघर्ष से हासिल मेडिकल तथा सेल्स रेप्रेसेंटटिव्स के लिए बना एक मात्र कानून सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईस (सेवा शर्त) एक्ट 1976 के साथ क्रूरतापूर्ण बदलाव किए जाने का विरोध किया। हमने 2019 मे वेतन संहिता पारित होने के तुरंत बाद हड़ताल किया 2020 मे अन्य तीन श्रम संहिताओं- औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्तें संहिता को आलोकतांत्रिक तरीके से दोनों सदन में पास कराने के बाद हड़तालें की, ऐतिहासिक दिल्ली रैलि किया। इसी साल 9 जुलाई में देश भर की 25 करोड़ श्रमिकों के साथ लाखों मेडिकल तथा सेल्स रेप्रेसेंटटिव्स मुकम्मल हड़ताल किया। अभी १७ नवम्बर को मुंबई में मालिकों के संगठन एवं महाराष्ट्र श्रम मंत्री से मिलकर अपनी मांगो को रखा एवं 18 नवंबर को दिल्ली गए और केंद्र सरकार को इस मजदूर विरोधी नीति को वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा। लेकिन इसके बावजूद सरकार श्रम संहिताओं को पारित किया। श्रम संहिता के अंदर फ़िक्स्ड टर्म एम्प्लोयमेंट (एक निश्चित अवधि के लिए काम का कांट्रैक्ट) और फ्लोर लेवेल वेजेस का मसौदा मेडिकल तथा सेल्स रेप्रेसेंटटिव्स के लिए घातक साबित होगी।

आज कोल्हान के करीब 800 मेडिकल तथा सेल्स रेप्रेसेंटटिव्स काला बिल्ला लगाकर फील्ड में काम किए। उप आयुक्त महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और 4 श्रम संहिताओं के प्रतियाँ को जलाकर विरोध कार्यक्रम को तेज़ किया। कल भी सभी मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे और सभी साथी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे साथ ही २६ नवंबर को सभी ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।



बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

कोल्हान बंद के समर्थन में कुचाई में सड़कों पर उतरे भाजपाई, पुलिस कार्रवाई को बताया बर्बरता

 कोल्हान बंद को लेकर कुचाई की सड़कों पर उतरे भाजपाई। प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण सोय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने बंद को लेकर सड़कों पर उतरे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करने का देश में हर कोई को अधिकार है। चाईबासा के तबी चौक में ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण धरना दिए जा रहे थे। लगभग 11:00 बजे रात को पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करना आंसू गैस के गीले छोड़ने यह पूरी तरह बर्बरता पुणे कार्रवाई कहा जाएगी उन्होंने कहा कि राज्य का संचालन कभी भी लाठी डंडे से नहीं हो सकता है देश संविधान के अनुसार चलता है। संविधान में कहीं भी लाठी डंडे से सरकार चलाने की बात नहीं है। 


वर्तमान की सरकार राज्य की लाठी और डंडे के बल पर चलाना चाहती है जो पूरी तरह संविधान के विरोध में कहीं जाएगी नो एंट्री नहीं लगने के कारण कोई बार दिन में भारी वाहनों से दुर्घटनाए हुई है। कोई लोगों की जान भी गई है आने वाले समय में जान माल की लोगों की सुरक्षा ही इस पर कार्य होना चाहिए। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय, जिला परिषद सदस्य jhingi hembrom,डुमु गोप, मंगल सिंह मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार, राहुल दास, आशु मुंडा, दिनेश महतो, मधु दास, लाल सिंह सोय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

कोल्हान रक्षा संघ ने गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, खिलाड़ियों में बांटी शर्टें

कोल्हान रक्षा संघ ने चलाया स्वच्छता अभियान, सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई, कूड़ा उठाया, खिलाडियों में बाटे शर्ट,अनुशासन व स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएं-डिबार जोंको


खूंटपानी के भोया फुटबॉल मैदान में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कोल्हान रक्षा संघ ने एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। 


साथ ही 74 फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों को शर्ट का वितरण किया। साफ सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 7 बजे खूंटपानी के भोया फुटबॉल मैदान में की गई। कोल्हान रक्षा संघ सचिव मानसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में आयोजित साफ सफाई अभियान के तहत न सिर्फ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शर्ट भी वितरित की गई। 


अभियान में कोल्हान रक्षा संघ के दर्जनों सदस्य, स्थानीय युवा, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई, कूड़ा उठाया और आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। 

कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोकों ने कहा कि गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत, और हम इस दिशा में हर वर्ष इस दिन कुछ सकारात्मक करने का प्रयास करते हैं। इस बार हमने खिलाड़ियों को भी शामिल किया और उन्हें खेल सामग्री व शर्ट भेंट की गई ताकि वे प्रेरित हों और अनुशासन व स्वच्छता दोनों को अपने जीवन में अपनाएं। जबकि श्री हेम्ब्रम ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और नगर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना रहा। उन्होने कहा कि गांधी जी ने हमेशा स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र माना था। कोल्हान रक्षा संघ इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वही स्थानीय खिलाडियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी सम्मान और प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही 74 फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों को शर्ट का वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोकों, सचिव मानसिंह हेम्ब्रम, पुनम हेम्ब्रम, रविन्द्र मंडल, सिदेश्वर सवैया, पोरेश नायक, जय सिंह हेम्ब्रम, धनेश्वर हेम्ब्रम, विमल साहु, शिवनंद किस्कू, इन्द्र हेम्ब्रम, साधो ईचागुटू, नूनाराम माझी, अनन्तराम टुडू, कार्तिक परीक्षा, कृष्णा चन्द्र हेम्ब्रम, दामोदर सिंह हांसदा, लक्ष्मण टूडू, चन्द्रमोहन मुर्मू, आदि उपस्थित थे।





रविवार, 1 जून 2025

AISMJWA ने जारी की प्रमंडल स्तर पर प्रभारियों की सूची, कोल्हान प्रभारी के रूप में दूसरी बार चुने गए अजय कुमार महतो


Kolhan: ज़िला कमिटी के गठन के पश्चात ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) ने अपने पांच प्रमंडल के प्रभारियों की सूची रविवार को जारी कर दी है. इस सूची में कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी के रूप में अजय कुमार महतो को दूसरी बार चुना गया है. इसके अलावा, संथाल प्रमंडल के लिए राकेश चंदन, पलामू प्रमंडल के लिए रोशन गुप्ता, रांची प्रमंडल के लिए दिनेश बनर्जी और बोकारो प्रमंडल के लिए राजेश सिंह चयनित हुए हैं. वहीं दूसरी बार कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी बनाए जाने पर अजय कुमार महतो ने कहा AISMJWA एक बेदाग और शुद्ध रूप से पत्रकार हित में कार्य करने वाला संगठन है.









 मेरा पहला कार्यकाल बहुत अच्छा रहा, जिसमें मैंने अपने कोल्हान के पत्रकारों की आवाज़ बुलंद की. साथ ही संगठन को हमेशा मजबूत बनाने में अपनी शत प्रतिशत योगदान दी. इस दौरान मुझे कोल्हान को बेहतर रूप से समझने का मौका भी मिला. निश्चित रूप से मैं अपने अगले कार्यकाल में अच्छा काम करूंगा और पत्रकार हित में सदैव तत्पर रहूंगा. आगे और कुछ बेहतर करने के लिए आप लोग मुझे मार्गदर्शित करेंगे.

Breaking