Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

कोल्हान बंद के समर्थन में कुचाई में सड़कों पर उतरे भाजपाई, पुलिस कार्रवाई को बताया बर्बरता

 कोल्हान बंद को लेकर कुचाई की सड़कों पर उतरे भाजपाई। प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण सोय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने बंद को लेकर सड़कों पर उतरे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करने का देश में हर कोई को अधिकार है। चाईबासा के तबी चौक में ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण धरना दिए जा रहे थे। लगभग 11:00 बजे रात को पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करना आंसू गैस के गीले छोड़ने यह पूरी तरह बर्बरता पुणे कार्रवाई कहा जाएगी उन्होंने कहा कि राज्य का संचालन कभी भी लाठी डंडे से नहीं हो सकता है देश संविधान के अनुसार चलता है। संविधान में कहीं भी लाठी डंडे से सरकार चलाने की बात नहीं है। 


वर्तमान की सरकार राज्य की लाठी और डंडे के बल पर चलाना चाहती है जो पूरी तरह संविधान के विरोध में कहीं जाएगी नो एंट्री नहीं लगने के कारण कोई बार दिन में भारी वाहनों से दुर्घटनाए हुई है। कोई लोगों की जान भी गई है आने वाले समय में जान माल की लोगों की सुरक्षा ही इस पर कार्य होना चाहिए। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय, जिला परिषद सदस्य jhingi hembrom,डुमु गोप, मंगल सिंह मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार, राहुल दास, आशु मुंडा, दिनेश महतो, मधु दास, लाल सिंह सोय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking