Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Odisha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Odisha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 जून 2025

पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा


ओडिशा : के पुरी में जगन्नाथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। हर साल के मुकाबले डेढ़ गुना यानी 10 लाख श्रद्धालु के पहुंचने से रथ मार्ग पर इतनी भीड़ हो गई कि तीनों रथों को आगे बढ़ाने में मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दवाब बढ़ने से 600 से ज्यादा श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। कई बेहोश हुए तो कुछ को मामूली चोटें आई। एंबुलेंस से इन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।प्रशासन के अनुसार, 70 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे आगे रहा बलभद्र रथ आधे रास्ते पहुंच चुका है। देवी सुभद्रा का रथ 750 मीटर ही पहुंच पाया। भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ मुख्य मंदिर के बाहर ही खड़ा है। वह एक मीटर ही खिसक पाया। तीनों रथों को रात आठ बजे रोकने की घोषणा की गई। अब शनिवार को फिर रथयात्रा शुरू होगी।

रथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले एक मोड़ पर रथ को खींचने में काफी कठिनाई हुई, जिसके कारण जुलूस की गति धीमी हो गई। रथ के रुकने से मौके पर काफी ज्यादा तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।बड़ी संख्या में लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए, जिससे रथों की सुचारू आवाजाही में और बाधा उत्पन्न हुई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी, जिसको मैनेज करने में काफी चुनौतियां आईं। इस अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी, जिनमें से 600 से ज्यादा लोगों का पुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया। रथ खींचने के दौरान ये घटनाएं पूरे रथ यात्रा मार्ग पर हुईं।







रविवार, 18 मई 2025

झारखंड के आए हुए मरीजों का इलाज बेहतर रूप से होगा ~डायरेक्टर आशुतोष विश्वास


ओडिसा
AIIMS अस्पताल भुवनेश्वर के डायरेक्टर आशुतोष विश्वास से मिले खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं भुवनेश्वर एम्स के डायरेक्टर के बीच में काफी देर तक झारखंड से आए हुए सभी गंभीर मरीजों के बारे में ऑपरेशन किस प्रकार से तत्कालीन हो एम्स के डायरेक्टर आशुतोष विश्वास ने विश्वास जताया है कि सभी झारखंड के आए हुए मरीजों का इलाज बेहतर रूप से होगा जिसमें किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर, हृदय रोग के सभी ऑपरेशन, ब्रेन ट्यूमर, लीवर ट्रांसप्लांट, ब्लड कैंसर, ऑर्थोपेडिक्स के सभी इलाज समय पर सेवा प्रदान करने का ओडिसा एम्स के डायरेक्टर आशुतोष विश्वास ने विश्वास जताया है इस दौरान झारखंड राज्य के लिए बेहतर कार्य के लिए ओर ओडिसा एम्स के डायरेक्टर आशुतोष विश्वास ने विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव का धन्यवाद दिया है डायरेक्टर आशुतोष विश्वास दिल्ली एम्स में भी तीस साल सेवा दे चुके हैं








गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन ने की आत्महत्या,पुलिस ने दर्ज अननेचुरल डेथ का मामला

ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में बुधवार शाम को एक 45 वर्षीय एक्स-रे टेक्नीशियन ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रभात महांति के रूप में हुई है।  

शाम करीब 7 बजे, अस्पताल के एक्स-रे रूम में प्रभात महांति को फांसी के फंदे से लटका पाया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और इमरजेंसी वार्ड में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
  
घटना की जानकारी मिलते ही कैपिटल पुलिस स्टेशन में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और प्रभात महांति की मौत के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।  

अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि प्रभात महांति ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके।