Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

South India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
South India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

साउथ: फेमस एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी…

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। नागा चैतन्य से तलाक के करीब चार साल बाद सामंथा ने सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग शादी कर ली। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस नई शुरुआत को आधिकारिक बना दिया। निजी और बेहद शांत वातावरण में हुई इस शादी में सामंथा लाल साड़ी और गोल्ड ज्वैलरी में दुल्हन बनीं नजर आईं, जबकि राज पारंपरिक लुक में दिखे। तस्वीरों में कपल को मंदिर में रीति-रिवाज के साथ फेरे लेते, अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे का हाथ थामे और अंगूठी पहनाते देखा जा सकता है, भले ही फोटोज थोड़ी ब्लर हैं, लेकिन दोनों की खुशी साफ झलकती है।



सामंथा की पोस्ट पर फैंस की बधाइयों की बाढ़ आ गई है। श्रद्धा कपूर, कल्याणी प्रियदर्शन समेत कई सेलेब्स ने भी उन्हें शुभकामनायें भेजीं। सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य से 2017 में हुई थी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं राज निदिमोरू की यह दूसरी शादी बताई जा रही है। नई जिंदगी की शुरुआत पर सामंथा के फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनका वेडिंग पोस्ट ट्रेंड कर रहा है।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

दक्षिण भारत: डराने लगा है तूफान दित्वा, इतने की गई जान…

दक्षिण भारत का तटीय इलाका आज तूफान दित्वा की मार से कराह उठा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तट पर इस चक्रवात ने जैसे अपनी पूरी ताकत उडेल दी हो। तमिलनाडू में तूफान की तबाही ने थूथुकुडी में एक व्यक्ति की जान ले ली, तंजावुर में दीवार ढहने से एक और जिंदगी खत्म हो गई, मयिलादुथुराई में करंट लगने से तीसरा व्यक्ति काल के गाल में समा गया। 149 मवेशियों की मौत हो गई। 56 हजार हेक्टेयर जमीन पानी में डूब गया। कई पेड़ उखड़ गये। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन चुका यह तूफान अब उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नागपट्टिनम समेत पूरे तटीय क्षेत्र में “समंदर से दूरी” की चेतावनी गूंज रही है। बरसात ऐसी मानो आसमान भी पल-पल भारी हो रहा हो। दित्वा का असर चेन्नई एयरपोर्ट पर 54 फ्लाइटें रद्द कर दी गई। लोगों से “अनावश्यक यात्रा न करें” की अपील की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन सिर्फ जरूरी उड़ानों को ही अनुमति दे रहा है। चेन्नई का मशहूर मरीन बीच, जहां शामें आमतौर पर परिवारों की रौनक से भर जाती है, आज वहां सिर्फ उफनता समंदर, हवा का हाहाकार और बारिश का अंधेरा दिखाई दिया। NDRF की टीमें तैनात हैं। सरकार ने हर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से सुरक्षा स्थलों पर जाने और निर्देशों का पालन करने की अपील लगातार जारी है।



शुक्रवार, 28 नवंबर 2025

चक्रवात सेंयार और बंगाल की खाड़ी के दबाव से दक्षिण भारत में संकट गहराया, कई राज्यों में अलर्ट जारी

नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम अचानक करवट ले चुका है। चक्रवात सेंयार व बंगाल की खाड़ी की दबाव प्रणाली के दोहरे प्रभाव से दक्षिण भारत मौसमी संकट में घिर रहा है। दक्षिण-पूर्व एशिया के समीप सक्रिय चक्रवात सेंयार इंडोनेशिया के उत्तर-पूर्व समुद्र तट एवं मलक्का जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहा है और इसके गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) में बदलने की आशंका है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में विकसित एक अन्य दबाव क्षेत्र के भी 12 घंटों में गहरे दबाव में बदलने और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बढ़ा है।



Breaking