दक्षिण भारत का तटीय इलाका आज तूफान दित्वा की मार से कराह उठा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तट पर इस चक्रवात ने जैसे अपनी पूरी ताकत उडेल दी हो। तमिलनाडू में तूफान की तबाही ने थूथुकुडी में एक व्यक्ति की जान ले ली, तंजावुर में दीवार ढहने से एक और जिंदगी खत्म हो गई, मयिलादुथुराई में करंट लगने से तीसरा व्यक्ति काल के गाल में समा गया। 149 मवेशियों की मौत हो गई। 56 हजार हेक्टेयर जमीन पानी में डूब गया। कई पेड़ उखड़ गये। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन चुका यह तूफान अब उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नागपट्टिनम समेत पूरे तटीय क्षेत्र में “समंदर से दूरी” की चेतावनी गूंज रही है। बरसात ऐसी मानो आसमान भी पल-पल भारी हो रहा हो। दित्वा का असर चेन्नई एयरपोर्ट पर 54 फ्लाइटें रद्द कर दी गई। लोगों से “अनावश्यक यात्रा न करें” की अपील की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन सिर्फ जरूरी उड़ानों को ही अनुमति दे रहा है। चेन्नई का मशहूर मरीन बीच, जहां शामें आमतौर पर परिवारों की रौनक से भर जाती है, आज वहां सिर्फ उफनता समंदर, हवा का हाहाकार और बारिश का अंधेरा दिखाई दिया। NDRF की टीमें तैनात हैं। सरकार ने हर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से सुरक्षा स्थलों पर जाने और निर्देशों का पालन करने की अपील लगातार जारी है।
सोमवार, 1 दिसंबर 2025
Home »
South India
» दक्षिण भारत: डराने लगा है तूफान दित्वा, इतने की गई जान…
दक्षिण भारत: डराने लगा है तूफान दित्वा, इतने की गई जान…
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें