Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

सरायकेला : राम बाबा आश्रम में पुर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय गीता यज्ञ समापन।

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के विजय ग्राम स्थित राम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती यज्ञ समारोह का समापन हुआ। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया। गीता जयंती समारोह सह यज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ होते ही आश्रम में श्रद्धालुओं के आने का तांता लग रहा।तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह के दौरान तीन दिनों तक स्थानीय एवं दूरदराज के लाखों श्रद्धालुओं का तांता लग रहा जो आश्रम में आकर राम बाबा की समाधि में माथा टेकते हुए यज्ञ के हवन कुंड का दर्शन कर आश्रम की ओर से वितरण किया जा रहे महाप्रसाद ग्रहण किये। गीता जयंती के मौके पर तीन दिनों तक अखंड गीता पाठ यज्ञ किया गया और गीता पाठ की ध्वनि से पूरे क्षेत्र गीतामय में हो गया। इस दौरान तीन दिनों तक आश्रम में भंडार का आयोजन कर महा प्रसाद का वितरण किया गया। झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज गीता जयंती के अवसर पर राम बाबा आश्रम माथा टिकते हुए आशीर्वाद लिए। उन्होंने कहा कि राम बाबा आश्रम में पिछले कई वर्षों से गीता यज्ञ के उत्सव में इस क्षेत्र के समस्त नागरिकों के द्वारा आयोजन होता है।राम बाबा के पिछले कई वर्षों से गीता यज्ञ में हमेशा से आत्मीय संबंध के शक्ति को समझ मिला है। गीता के उपदेश को समझना सबका होना चाहिए है। हमें पुर्णाहुति को आने का मौका मिला, जो गीता यज्ञ में शामिल हुआ हूं।






रविवार को मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत यज्ञ कुंड में आश्रम के संचालक बाबा मृत्युंजय ब्रह्मचारी की अगुवाई में विश्व शांति एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ हवन करते हुए पूर्णाहुति दी गई। पुर्णाहुति के मंत्र उच्चारण से पूरे क्षेत्र यज्ञमय में हो गया।ओम नमो नारायण और ओम नमो भगवते वासुदेवाय के जय घोष के साथ तीन दिवसीय गीता जयंती यज्ञ समारोह का समापन हुआ।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking