Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

झारखंड: आम बगान दरिंदगी मामले में चार और धराये, SP क्या बोल गयीं…

झारखंड : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा के पास आम के बगान में एक महिला के साथ दरिंदगी की गयी थी। कई लोगों ने मिक कर उसकी आबरू लूट ली थी। वारदात को बीते 25 नवंबर को अंजाम दिया गया था। इस मामले में नगर थाना ने कांड संख्या 298/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना को पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने बेहद गंभीरता से लिया था। उन्होंने ट्रेनी डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया था। पहले की कार्रवाई में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। SIT ने लगातार छापेमारी जारी रखी और अब चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आज गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम मंगल हेम्ब्रम, मनेल उर्फ मनवेल मुर्मू, दुवाल टुडु उर्फ दिवान टुडु और गोसो उर्फ छोटो किस्कु बताये गये।



यहां याद दिला दें कि बीते 25 नवंबर की देर शाम आम बगान में एक महिला अपने साथी के साथ कुछ पल सुकून के तलाश में पहुंची थी। दोनों चुपचाप बैठकर खा-पी रहे थे। अचानक कुछ युवक उस बगान के पास पहुंचे। महिला को देख उन लड़कों की नीयत डोल गयी। उन लोगों ने महिला के साथी के मारधाड़ कर उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद एक-एक कर उसके साथ दरिंदगी की। महिला की आबरू को तार-तार कर दिया। वह दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, पर दरिंदे उसके बदन को नेचते-खरोचते रहे। हवस मिटाने के बाद महिला को वहीं तड़पता छोड़ सभी फरार हो गये। इसी दौरान उधर से गुजर रही टाइगर मोबाइल महिला के पास पहुंची। इसके बाद पीड़िता को थाना ले जाया गया और प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी की टीम ने सात संदेही गुनहगारों को धर दबोचा था। वहीं, आज यानी रविवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी निधि द्विवेदी का साफ कहना है कि अपराधी कोई भी हो, पुलिस की शिकंजे से बहुत देर तक नहीं बच सकता।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking