सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 के निर्मल नगर में रहने वाले लोगों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश में पानी घरों में भरने से निर्मल वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो चुके है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
निर्मल नगर में पानी का निकास नहीं होने से जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो गई है। लोगों को अपने दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
इस संदर्भ में स्थानीय बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि नाली का गन्दा पानी घरों में भरने से घर के बाहर सोना पड़ता है। खाना बनाने के लिए कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चूड़ा खा के ही दिन व्यतीत करना पड़ता है। वही, अन्य व्यक्ति ने बताया कि ड्यूटी जाने के लिए जूते हाथ में ही लेकर जाना पड़ता है।
नगर निगम से निवासियों ने तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्हें उम्मीद है कि नगर निगम उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई करेगा।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें