Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का विस्तार हुआ

सरायकेला:प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की एक आवश्यक बैठक मंगलवार, 23 सितंबर, 2025 को वरिष्ठ सदस्य अरुण मांझी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव प्रमोद सिंह ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कमेटी का विस्तार और नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। संरक्षक संतोष कुमार ने कमेटी के विस्तार की घोषणा की, और सर्वसम्मति से शपथ ग्रहण समारोह के लिए 12 अक्टूबर, रविवार की संभावित तिथि तय की गई।


नवगठित कार्यकारिणी: 

कार्यकारी अध्यक्ष: सुमंगल कुंडू उर्फ केबू दा

उपाध्यक्ष: विपिन वार्ष्णेय, संतोष साहू, विश्वरूप पांडा और सुमित कुमार सिंह (सर्वसम्मति से चयनित)

* सचिव (11 पद):

  गमहरिया:नवीन प्रधान

 चांडिल:परमेश्वर साहू

 कुकड़ू:बाणेश्वर महतो

 नीमडीह शंभु सेन

 सरायकेला: सुमन मोदक

 खरसावां कुचई:उमाकांत कर

आदित्यपुर नगर निगम: मधु सिंह 

कपाली नगर परिषद:*कल्याण पात्रो

* सदस्यता प्रभारी: विश्वरूप पांडा (तत्काल प्रभारी)

* मीडिया प्रभारी:सचिन कुमार

* सोशल मीडिया प्रभारी:नवीन प्रधान

* आई.टी. सेल प्रभारी: आशीष झा और राहुल चंद्रा

* कानूनी सलाहकार: छत्रपति महतो और अंकित शुभम

* एडवाइजरी अनुशासन और समन्वय समिति सदस्य:संतोष कुमार, मो. दिलदार, मो. रमजान, गणेश सरकार, विजय साहू, के. दुर्गा राव, राहुल चंद्रा, अरुण मांझी और संजय मौजूद रहे।

बैठक में परमेश्वर गोराई, नवीन प्रधान, बनेश्वर महतो, संतोष कुमार साव, मधुसुदन सिंह, विद्युत महतो, वेंकटेश, सुमित सिंह, अभय कुमार मिश्रा, परमेश्वर साव, कल्याण, बलराम पांडा, शुभाऋष मुखर्जी, विश्वरूप पांडा, विपिन कुमार, उमाकांत, सुशील, सुनील, आशीष झा, सुमन मोदक, अरुण कुमार मांझी, संजीव कुमार मेहता, प्रमोद सिंह, संतोष कुमार, के. दुर्गा राव, नीलेश पांडा और सचिन कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।बैठक के अंत में, उपाध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी विश्वरूप पांडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking