Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

आदित्यपुर: पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी-संगोष्ठी, अर्जुन मुंडा बोले– मोदी हैं समर्पण की मिसाल

आदित्यपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमआईजी दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष, राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियों से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।



पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। मुंडा ने कहा कि मोदी का जीवन "गरीबों के लिए समर्पण और राष्ट्रहित सर्वोपरि" की सोच को दर्शाता है।

प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती से लेकर दो अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी और अन्य भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking