Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 6 अगस्त 2025

गैरेज गांव के कर्मचारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर, बिष्टुपुर – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित गैरेज गांव के सभी कर्मचारियों ने एकत्र होकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुजी की स्मृति में कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए मौन धारण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर माहौल बेहद भावुक था। लोगों की आंखें नम थीं और हर चेहरा शोकाकुल दिखाई दे रहा था। सभी ने एक स्वर में कहा कि गुरुजी का जाना झारखंड और खासकर वंचित समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।




गैरेज गांव के कर्मचारियों ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने और आदिवासियों के हक की लड़ाई में जो योगदान दिया, वह हमेशा याद किया जाएगा। उनके आदर्श और संघर्ष से हम सबको प्रेरणा मिलती रहेगी।









0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें