बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
पूर्व विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि शिबू सोरेन को पूरे राज्य में ‘गुरुजी’ के नाम से सम्मानपूर्वक पुकारा जाता था। वास्तव में वे झारखंड के जनमानस के लिए गुरुजी के रूप में सर्वमान्य थे। उनके निधन से न केवल आदिवासी समाज, बल्कि पूरा झारखंड राज्य नेतृत्वविहीन महसूस कर रहा है।
पूर्व विधायक ने बताया कि उनका शिबू सोरेन से परिचय 1980 में हुआ था बाद में जब वे विधायक बने तो गुरु जी के साथ उनकी मित्रता और अधिक हुई। देवीपद उपाध्याय ने कहा कि जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए शिबू सोरेन ने लगातार संघर्ष किया। खासकर सूदखोर महाजनों के खिलाफ उनके आंदोलनों ने मुझे काफी प्रभावित किया था।
देवीपद उपाध्याय ने कहा कि इस शोक की घड़ी में पूरा झारखंड राज्य शिबू सोरेन के परिवार के साथ खड़ा है। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
मंगलवार, 5 अगस्त 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक.............
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक.............
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें