Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

धालभूम के नए एसडीओ अर्नव मिश्रा ने संभाला कार्यभार, उपायुक्त से की भेंट

सरायकेला-खरसावां: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने आज धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा ने उपायुक्त को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जिले में प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं उपायुक्त ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।



उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि नवपदस्थापित अधिकारी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।








0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking