बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा मुख्य बाजार स्थित देव वाटिका में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्था आर्शीवाद के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। समारोह में बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी हैं। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल मेधावी विद्यार्थियों को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को घाटशिला एसडीएम सुनील चंद, डीएसपी अजीत कुजूर, बीडीओ केशव भारती, राजा राम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने वन विश्रामागार से कार्यक्रम स्थल देव वाटिका तक पैदल मार्च किया और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज का भी गहन निरीक्षण किया और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साहू और बाप्तु साहू से तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सोमवार, 2 जून 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें