Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 3 जनवरी 2026

जमशेदपुर में सांसद बिद्युत बरन महतो के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

जमशेदपुर के किताडीह स्थित मनसा मंदिर के समीप सांसद बिद्युत बरन महतो के सौजन्य से जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य कड़ाके की ठंड के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को राहत पहुंचाना था।




कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की। आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा एवं घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज के कमजोर वर्ग को सहयोग मिलता है और मानवता को मजबूती मिलती है।


कार्यक्रम के माध्यम से ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई, जिससे उन्हें शीत ऋतु में राहत मिल सके।









0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking