Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 19 जनवरी 2026

बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओ पी चौधरी के निधन पर शोक सभा का आयोजन....

बहरागोड़ा संवाददाता:- देवाशीष नायक 


बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओ पी चौधरी के सड़क दुर्घटना में निधन के उपरांत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला परिषद सदस्या फुलमनी मुर्मू ने शोक सभा की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू, स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ ओ पी चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखिया राम मुर्मू ने डॉ चौधरी के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में सनत कुमार भोल, हिमांशु महतो, रीता महतो, जयदेव दास, कमल कांत सिंह, चिनमय नायक, प्रशांत मंडल, बासुदेब साव, सुप्रिया महापात्र, देबू साहा, शिब शंकर भोल, नंद लाल भोल, मीना घाटुयारी, नुहा मुर्मू, शांति मंडल, कृष्णा भोल, मीरा मंडल, छंदा दे आदि मौजूद थे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking