कुचाई के दलभंगा में आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के
द्वारा लगा स्वास्थ्य जाँच शिविर, 250 मरीजों की हुई जांच,
कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के दलभंगा स्कूल मैदान में आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट घोड़ाबांधा, टेल्को, जमशेदपुर के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न गांवो से पहुचे 250 मरीजों की स्वास्थ जांच चिकित्सकों के द्वारा कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे हमें स्वयं सिद्ध करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से ही देश ताकतवर होता है और हर व्यक्ति को अपना भविष्य संवारने का अवसर प्राप्त होता है। स्वस्थ शरीर से ही हम ऊर्जावान हो सकते हैं और देश व समाज में बेहतर प्रदर्शन कर परिवार, समाज व देश को पहचान दिला सकते हैं। दूसरों की सेवा को अपनी सेवा मानकर स्वास्थ्य सेवा करने की अपील करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि इससे मन को आनंद मिलता है। रक्त का डाटा बेस बनाकर हम आने वाली बीमारियों के संबंध में जान सकते हैं ताकि समय पर उसका उपचार किया जा सके। उन्होने कहा कि स्वास्थ शरीर से ही समाज का विकास होता है। हमारे प्रयास हमारे आदिवासी समुदायों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हैं। यह शिविर झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े सुपुत्र डॉ अभिषेक सिंह मुंडा के नेतृत्व में विगत 13 सितम्बर को शिविर लगाकर कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के 241 ग्रामीणों का रक्त सग्रह किया गया था। जिसका रिपोर्ट के आधार पर मरीजो की स्वास्थ जांच कर दवाई दी गई। इसके अलावे रविवार को लगभग पांच सौ परीजों की स्वास्थ जांच कर दवाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा, डॉ अभिषेक सिंह मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, आदित्यपुर के निवर्तमान डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, उदय सिंहदेव, सुधीर मंडल, रामनाथ महतो, विजय महतो, लखिराम मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, कृष्णा सोय, दुलाल स्वासी, प्रदीप सिंहदेव, सहित कई चिकित्सक, स्वास्थ कर्मी, आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के परिवार उपस्थित थे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें