Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 10 नवंबर 2025

राउरकेला ओल्ड टैक्सी स्टैंड के कॉर्नर पर अवैध व जर्जर दुकानों में लगी भीषण आग

सरकारी भूमि पर बने ढांचों में धधकी आग से मची अफरातफरी, दमकल कर्मियों के आग बुझाने में छूटे पसीने




राउरकेला के ओल्ड टैक्सी स्टैंड के कॉर्नर पर नाले के ऊपर सरकारी भूमि पर बनी अवैध व टूटी-फूटी दुकानों में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपने-अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जाता है कि ये दुकानें सरकारी जमीन और नाले पर अवैध रूप से बनाई गई थीं, जिन्हें पूर्व में राउरकेला नगर निगम (आरएमसी) ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान तोड़ा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

नये साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण इस रोज

साल 2025 अब ढलान पर है और जैसे-जैसे 2026 करीब आ रहा है, आसमान की रहस्यमयी हलचल ने फिर से जिज्ञासा जगा दी है, नये साल 2026 की शुरुआत होते ही आसमान एक नया दृश्य दिखाने वाला है। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जब सूरज के चारों ओर ‘रिंग ऑफ फायर’, यानी आग की अंगूठी की शक्ल दिखाई देगी। सूरज की किरणें चांद के साये से झांकती हुई उस पल को आसमान का सबसे मोहक दृश्य बना देंगी।


कहां-कहां दिखेगा:  यह ग्रहणयह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे, प्रशांत, हिंद, अटलांटिक तथा दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। इसका रास्ता अंटार्कटिका के ऊपर लगभग 4,282 किलोमीटर तक फैलेगा और डेविस सागर के ऊपर खत्म होगा। कॉनकॉर्डिया स्टेशन (फ्रेंच-इटालियन बेस) पर ग्रहण का वलयाकार चरण 11:46 UTC पर शुरू होगा और करीब 2 मिनट 1 सेकंड तक चलेगा। वहीं रूस के मिर्नी स्टेशन पर यह खगोलीय घटना 12:07 UTC पर दिखाई देगी, जहां यह चरण 1 मिनट 52 सेकंड तक टिकेगा। वलयाकार मार्ग के बाहर, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में लोग सूरज को आंशिक रूप से ढका हुआ देख पायेंगे। कुछ शहरों में तो सूरज का सिर्फ 3% हिस्सा ही ढकेगा, लेकिन फिर भी यह दृश्य होगा मन मोह लेने वाला होगा।


2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में : साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा, जो इस बार भी भारत में दिखाई नहीं देगा। मगर यह उन देशों के लिये यादगार दृश्य बनेगा जहां आसमान दिन में ही अंधेरे में डूब जायेगा।

धुर्वा: रांची में दर्दनाक हादसा

राँची : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठीयो टंगटंग टोली रिंग रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टेलर वाहन ने टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बेतरह घायल हो गये। खबर है कि सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को देवानिक हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।



मृतकों के शवों को पारस हॉस्पिटल में रखा गया है। हादसे में घायल हुये लोगों की पहचान बहालीन बारा, सुमरिन बारा और एतवारी कच्छप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल गुमला के भरनो के रहनेवाले हैं। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










 

राँची: आज से झारखंड में शीतलहरी का कहर, इन जिलों में अलर्ट

राँची : झारखंड में सर्दी ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रात और सुबह के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, जिन जिलों में शीत लहर का असर सबसे ज्यादा रहेगा उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। यहां ठंडी हवाएं और कोहरे के चलते सुबह-शाम का मौसम काफी सर्द रहेगा।



मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली सूखी और ठंडी हवाएं अब झारखंड की ओर रुख कर चुकी हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें। किसानों को भी खेतों में देर रात तक काम करने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में अब दिन चटख धूप और रात ठिठुरन भरी रहेगी। यानी, नवंबर के दूसरे हफ्ते से झारखंड में सर्दी का असली मौसम शुरू हो गया है।








घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान दलों को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें।


इस दौरान उन्होंने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।









खरसावां: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई पाक कला प्रतियोगिता

खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल खरसावां में साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. कक्षा नर्सरी से दो तक मौजा सजाओ प्रतियोगिता, कक्षा तीन से पांच तक मास्क बनाओ प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 9 तक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं रंग-बिरंगे मोजे तथा मुखोटे बनाए. प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन बिना आग़ के पाक कला प्रतियोगिता था. इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने केक, शाही टुकड़ा, गोलगप्पा, सुशी, झालमुरी, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए एवं उनका प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सारिका कुमारी ने किया और संचालन गतिविधि प्रभारी तनुश्री विश्वकर्मा ने किया. 





प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तथा पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम का निरीक्षण विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने किया तथा छात्र-छात्राओं के कार्य की सराहना भी की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांति रानी, शोभा कुमारी, सरिता तिरिया, शबनम गोडसोरा, सुषमा बोदरा, सेजल कुमारी, नीलम बाउरी, तनुश्री विश्वकर्मा, जसविंदर कौर, उमेश महतो, अबरार कुरैशी, जीशान अली, कृष्ण चंद्र महतो, कल्पना कुमारी, रोशनी परवीन और प्रिय रंजन उपस्थित रहे .






आदित्यपुर स्थित नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नए सत्र के लिए एमबीबीएस छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे द्वीप प्रज्वलित एवं गणपति का वंदना करके शुरू हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कोर कमिटी के सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज के कुलाधीपति मदन मोहन सिंह, एमडी विभा सिंह, नेता जी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्टार नागेंद्र सिंह, डॉ आर एन शर्मा, डॉ एन के सिन्हा, डॉ के एन सिंह एवं कोर कमिटी के सदस्य मृतुन्जय कुमार झा, अरुण कुमार, जोय्ति, लक्ष्मी, तंवीर आलम एवं मेडिकल छात्र सहित डॉ और गणमान्य लोग उपस्थित हुए।


डॉ के एन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी किसी का बचाना एक सबसे बड़ा फल है। नागेंद्र सिंह ने कहा कि घर जा के चार लोगों को धन्यवाद करना, भगवान, गुरु, मोटीवेटर एवं अपने पेरेंट्स को जरूर धन्यवाद करना। एमडी विभा सिंह ने नेता जी सुभाष परिवार से छात्रों को हार्दिक अभिनंदन किया और कहा कि नेता जी सुभाष परिवार 24 घंटों आपके साथ खड़ा रहेगा।


नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज के कुलाधीपति मदन मोहन सिंह ने मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर बनने के लिए कई संघर्ष करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रेरणा उनके बच्चों से मिली। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती है। इसी तरह के भी परेशानी होती तो उसका हल मंत्र आधे घंटे के अंदर ही कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने अंत में कहां की मैं यहां पिता और मां का भी कर्तव्य निभाऊंगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगले साल पीजी की भी शुरुआत की जाएगी।




कार्यक्रम का समापन सभी गणमान्य लोगों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक दूसरे को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।











रांची :रश्मि को बनाया गया हमर अधिकार मंच (HAM) का सरायकेला-खरसावां का जिला संयोजक

रांची में आयोजित हमर अधिकार मंच (HAM) के पदाधिकारियों की पहली बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।



हमर अधिकार मंच मुख्य रूप से व्यक्ति के मौलिक अधिकारों जैसे आरटीआई, आरटीएस, आरटीई, मानवाधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, गरिमापूर्ण जीने का अधिकार, वाक् एवं अभिव्यक्ति का अधिकार, भोजन का अधिकार, वनाधिकार, जैसे दर्जनों अधिकारों पर कार्य करेगा।

हमर अधिकार मंच समय-समय पर विभिन्न अधिकारों पर कार्यशाला का आयोजन कर जनता को जागरूक करेगा और इन अधिकारों पर बने अधिनियम और उनके लिए सरकार के द्वारा बनाए गए आयोग की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण के पद आवंटन पर चर्चा हुई। इसके तहत सर्वसम्मति से रश्मि को सरायकेला-खरसावां का जिला संयोजक बनाया गया। जल्द ही झारखंड के 24 जिलों में मंच का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारी के पदों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

बैठक में मुख्य रुप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, और दिलीप कुमार सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, दिलबीर सिंह प्रदीप राणा, शकील अख्तर (लोहरदगा) पवन कुमार केशरी (गढ़वा), प्रिय ब्रत प्रसाद (डाल्टेनगंज), संतोष मृदुला (रांची) चन्द्रदेव कुमार वर्णवाल 'चन्दु'(गिरीडीह) अनुप श्रीवास्तव (जमशेदपुर) मनीष बख्शी, दीनबंधु कुमार (हजारीबाग) अधिवक्ता मीना कुमारी, अधिवक्ता जुही कुमारी चौधरी,पवन सेठी, शाहिद आलम, स्वरुप कुमार सेठी, पुतूल कुमार सिंह (रामगढ़), मार्शल बारला, परमजीत कौर उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन रेणुका तिवारी ने किया।







चांडिल में विद्यासागर लाइब्रेरी की स्थापना, अब स्थानीय छात्रों को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। अब यहां के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जमशेदपुर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

मठिया रोड स्थित विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक हाराधन महतो ने क्षेत्र की पहली विद्यासागर लाइब्रेरी की स्थापना की है।





लाइब्रेरी का उद्घाटन +2 उच्च विद्यालय कपाली के शिक्षक श्यामल मांझी, वरिष्ठ नागरिक अनाथ मिश्रा, दिलीप सिंह और राजेश कुंडू ने संयुक्त रूप से किया। यह लाइब्रेरी पूरी तरह हाई-टेक प्रणाली से सुसज्जित है जिसमें विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई हेतु पर्सनल केबिन, एसी, चार्जिंग पॉइंट, स्वच्छ पानी, समाचार पत्र, मैगजीन, चर्चा कक्ष और भोजन की व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।

फिलहाल 22 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है, जबकि छात्राओं को विशेष छूट दी जा रही है। संस्थापक हाराधन महतो ने बताया कि चांडिल अनुमंडल के विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का माहौल स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा, जिससे शहरों तक जाने का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। विद्यासागर लाइब्रेरी को शिक्षा और सुविधा के संगम का एक नया प्रयास बताया जा रहा है, जो चांडिल क्षेत्र में अध्ययन संस्कृति को नई दिशा दे सकता है।












सरायकेला-खरसावां की तीरंदाजी टीम करेगी स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में शिरकत, दामादिरी मैदान में हुआ चयन ट्रायल, 73 तीरंदाजों ने दिखाया दम

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आगामी 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले 16वें स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप-2025 में सरायकेला-खरसावां जिले की तीरंदाजी टीम भी भाग लेगी। इस प्रतियोगिता को लेकर खरसावां के दामादिरी मैदान में चयन ट्रायल शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कोल्हान क्षेत्र के 73 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया और अपने निशाने का प्रदर्शन किया।



प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर जिला टीम की घोषणा की गई। तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड और रिकर्व राउंड के तहत सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में स्पर्धाएं होंगी।

🎯 इंडियन राउंड चयनित खिलाड़ी

सीनियर बालक वर्ग: माधव बिरूवा, कृष्णा रविदास, राजेश माझी, सुथरू हांसदा

सीनियर बालिका वर्ग: सुनीता तियु, बहा बेसरा, शीतल जारिका, सुमन गोप

जूनियर बालक वर्ग: माधो बिरूवा, रॉबिन सरदार, मंजुरा पुर्ति, राहुल तियु

जूनियर बालिका वर्ग: सुनीता तियु, टुकटुक मुदी, अंशिका कालिंदी, बहा बेसरा

सब-जूनियर बालक वर्ग: माधो बिरूवा, लंकेश्वर पुराण, विशाल स्वासी, धनराज नाग

सब-जूनियर बालिका वर्ग: सुनीता तियु, टुकटुक मुदी, अंशिका कालिंदी, बहा बेसरा


🏹 कंपाउंड राउंड चयनित खिलाड़ी

सीनियर बालक वर्ग: उत्तम महतो, नदलाल पहान, शिव शंकर पडिहारी, रस्तिक मुंडा

सीनियर बालिका वर्ग: मंजुदा सोय, टी. सकरो राव, भगवती चनु, परमिला भुमिज

जूनियर बालक वर्ग: उत्तम महतो, नदलाल पहान, शिव शंकर पडिहारी, रस्तिक मुंडा

जूनियर बालिका वर्ग: लक्ष्मी बिरूली, प्रियंका कालिंदी, निशा महतो

सब-जूनियर वर्ग: पूर्ववत चयन


🏹 रिकर्व राउंड चयनित खिलाड़ी

सीनियर बालक वर्ग: बिनोद स्वांसी, गोरा हो, अनील लोहरा, समीर बेहरा

सीनियर बालिका वर्ग: दीपिका कुमारी

जूनियर बालक वर्ग: समीर बेहरा

सब-जूनियर बालक वर्ग: समीर बेहरा, लखीराम मुंडा, उदय सरदार

सब-जूनियर बालिका वर्ग: कोयल महतो, सरस्वती केरकेटा


👨‍🏫 प्रशिक्षक दल: बी.एस. राव, शिवप्रसाद महतो, रजनी पात्रो, बुधुश्वर मंडल, हिमांशु महांती, शिफाली, शीतल महतो, शीतल जारिका और प्रेम माडी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्रा, बी.एस. राव, हिमांशु महांती, रजनी पात्रो, बुधुश्वर मंडल, शिवप्रसाद महतो, प्रेम माडी, शीतल महतो, शीतल जारिका और राजीव महांती सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।






Breaking