आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को भाजपा जिला कमिटि सरायकेला खरसावां के द्वारा खरसावां विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन खरसावां के बजारसाई काली मंदिर प्रागण में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहे। इस सम्मेलन में स्वदेशी अपनाएं, सशक्त भारत बनाएं का नारा देते हुए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। आत्मनिर्भर बनने से ही भारत आर्थिक रूप से मजबूत होगा। देश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय स्वदेशी सोच के साथ काम करने वाले देशवासियों को जाता है। उन्होने कहा कि “स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और देश का धन देश में ही रहेगा। यदि हम मिलकर स्वदेशी अपनाएँ, तो भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता।” अर्जुन मुंडा ने बताया कि केंद्र सरकार ने उद्योग, ग्रामीण आजीविका, कृषि, तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में जो योजनाएँ शुरू की हैं, वे आत्मनिर्भर भारत के सशक्त स्तंभ साबित हो रही हैं।
मंगलवार, 11 नवंबर 2025
Home »
Saraikela Kharsawan
» खरसावां में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन, अर्जुन मुंडा ने दिया ‘स्वदेशी अपनाएं, सशक्त भारत बनाएं’ का संदेश
खरसावां में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन, अर्जुन मुंडा ने दिया ‘स्वदेशी अपनाएं, सशक्त भारत बनाएं’ का संदेश
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दें और लोगों को जागरूक करें। जबकि सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि देश के जनमानस में स्वभाषा,स्वभूषा का भाव होना चाहिए ताकि विश्व के अन्य देशों की भांति भारत भी 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा कर सके। उन्होंने छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर देश के उत्पादन को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जो देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। सम्मेलन को पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, भाजपा नेता रमेश हांसदा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता रमेश हांसदा, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, जिप सावित्री बानरा, राकेश सिंह, प्रदीप सिंहदेव, राकेश मिश्रा, मनोज तिवारी, रमानाथ महतो, विश्वजीत प्रधान, बोबी सिंह, संजय सरदार, विजय महतो, सत्येन्द्र कुम्हार, लुबूराम सोय, होपना सोरेन, लखीराम मुंडा, सुशील कुमार महतो, दुलाल स्वासी, जितेन घोडाई आदि मौजूद थे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...











0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें