Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 10 नवंबर 2025

राँची: आज से झारखंड में शीतलहरी का कहर, इन जिलों में अलर्ट

राँची : झारखंड में सर्दी ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रात और सुबह के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, जिन जिलों में शीत लहर का असर सबसे ज्यादा रहेगा उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। यहां ठंडी हवाएं और कोहरे के चलते सुबह-शाम का मौसम काफी सर्द रहेगा।



मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली सूखी और ठंडी हवाएं अब झारखंड की ओर रुख कर चुकी हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें। किसानों को भी खेतों में देर रात तक काम करने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में अब दिन चटख धूप और रात ठिठुरन भरी रहेगी। यानी, नवंबर के दूसरे हफ्ते से झारखंड में सर्दी का असली मौसम शुरू हो गया है।








0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking