Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 22 सितंबर 2025
सरायकेला: अफीम छोड़ लौटे किसान, प्रशासनिक जागरूकता से धान की खेती की ओर रुख
कुचाई: 270 किसानों को मिला कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र, अर्जुन मुंडा बोले–प्रगति ही जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य
खरसावां: कुचाई किसान भवन में संसदीय संकुल विकास परियोजना के अंतर्गत जनजाति कौशल विकास परियोजना 1.0 के तहत आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह परियोजना राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा सम्पोषित है, जिसका उद्देश्य जनजातीय जिलों में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है।
विगत अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तिलोपदा, बंदोलोहर पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्ज्लीप कर किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि हमारा घर, हमारे परिवार, हमारा गांव मजबूत रहेयही है जनजातीय कौशल विकास परियोजना का संकल्प है। उन्होने कहा कि देश के दूर-दराज़ जनजातीय क्षेत्रों में युवाओं को सशक्त बनाकर सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। यह केवल प्रशिक्षण प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य है।
हमारा घर, हमारे परिवार, हमारा गांव मजबूत रहे। श्री मुंडा ने कहा कि प्रगति ही मानव जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है। एक अत्यंत प्रेरणादायक और दूरदर्शी विचार है। जब एक समाज शिक्षा, कौशल, आत्मनिर्भरता और सामाजिक चेतना के रास्ते पर आगे बढ़ता है, तो वह न केवल स्वयं को सशक्त बनाता है, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को भी उज्ज्वल करता है। इस कार्यक्रम के तहत कुचाई के मरांहातु, कुचाई, जोवाजांजीर, रामायसाल, बंदोलोहर पगारडीह, गोपीडीह, डांगो, बडाचाकडी, गोगामार्चा आदि गांव के 270 किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उद्यमिता विकास और खाद्य प्रसंस्करण जैसी बहु-कौशल क्षमताओं से सशक्त बनाना, उनकी आय बढ़ाना तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देनने को लेकर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उनके बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर के निवर्तमान डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, बीडीओ साधु चरण देवगाम, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, विजय महतो, राहुल दास, आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर: लावारिस शवों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के बाद पिंडदान व श्राद्ध भोज का आयोजन
470 शवों के पिण्ड दान के साथ अंत्योदय एक अभियान द्वारा 1000 लोगों के बीच श्राद्ध भोज का किया गया आयोजन,
गणेश चतुर्थी 2022 को पेशे से पत्रकार प्रवीण सेठी ने एक अभियान की शुरुआत की, इस अभियान के तहत लावारिस शवो के साथ-साथ वैसे लोगों का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ संपन्न कराया जाता है जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इस अभियान के तहत अब तक 470 शवों का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया है, इस अभियान में पार्वती शमशान घाट प्रबंधक कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जहां उनके द्वारा यथासंभव मदद पहुंचाने का प्रयास अभियान के सदस्यों को किया जाता है, गणेश चतुर्थी 2022 से लेकर अब तक किए गए 470 शवो के अंतिम संस्कार के बाद पितृ पक्ष की अमावस्या के उपलक्ष पर सभी आत्माओं की शांति के लिए पूरे विधि विधान के साथ पार्वती शमशान घाट में पिंडदान किया गया तत्पश्चात हवन किया गया, शमशान घाट प्रबंधक के साथ-साथ श्मशान घाट के कर्मचारियों को और इस अभियान से जुड़े वैसे लोगों को सम्मानित किया गया जो प्रत्येक शव में अपनी शक्ति अनुसार आर्थिक सहयोग करने का प्रयास करते हैं इतना ही नहीं 1000 लोगों के बीच श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया, जानकारी देते हुए अभियान के संस्थापक प्रवीण सेठी ने बताया कि किसी भी लावारिस शव के लिए या फिर जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं अंतिम संस्कार में सक्षम नहीं है l
उनके नंबर 9204886232,7004813335 पर संपर्क कर इस सहायता का लाभ ले सकते हैं, उन्होंने कहा कि यह धरती का एक ऐसा बड़ा काम है जिसकी तुलना किसी कार्य से नही की जा सकती, इस कार्यक्रम में अंत्योदय एक अभियान के साथी ,पार्वती शमशान घाट प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ,जमशेदपुर विमंस क्लब के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए|
खरसावां: कुड़मी समाज की एसटी मांग के विरोध में 25 सितम्बर को बाइक रैली
खरसावां के आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में आदिवासी संगठनों एवं आदिवासी मुंडा मनकियो द्वारा संयुक्त बैठक की गई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कुडमी समाज के द्वारा अनुसूचित, एसटी सूची में शामिल होने के मांग के विरोध में आगामी 25 सितंबर 2025 को जिला स्तरीय बाइक रैली निकालकर डीसी ऑफिस पहुंचेंगे साथ ही जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों के कस्टोडियन गार्जियन राज्यपाल एवं राष्ट्रपति होते हैं इसीलिए हमको इसकी सूचना देना बहुत जरूरी है आज भी हमारा समुदाय पिछड़ा हुआ है। हमारे अधिकारों को सुरक्षा किया जाए। समाज के लोग इस रैली के माध्यम से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं इस बैठक में चांडिल, राजनगर, सरायकेला, कुचाई एवं खरसावा प्रखंड से आदिवासी समाज के लोग पहुंचेथे। बैठक में मुख्य रूप से सावित्री कुदादा, विष्णु बाडरा, मनोज कुमार सोय, मंगल सिंह जामुदा,कोल झारखंड बोदरा, विश्वनाथ हेंब्रम, सूरज हेंब्रम, सालेन सोय,अमर उरांव, महेश मिंज,विनित बोदरा, बबलू सोय, मानसिंह बाकिरा, बबलू हेंब्रम, लाल सिंह हेंब्रम, लाल सिंह सोय, गुरु चरण सरदार, सोरदा ईचागुटु, लखविंदर सरदार, राजेश सरदार, राउतु हाईबुरू, सुरेंद्र सरदार सहित काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
रविवार, 21 सितंबर 2025
गुड़ाबांदा:- सौभाग्य भारत, S भारत खबर का हुआ असर, कालांबेड़ा में बीडीओ की चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर जलमीनार-चेकडैम कार्य शीघ्र शुरू करने का भरोसा, नक्सल प्रभावित परिवारों को............
गुड़ाबांदा:-गुड़ाबांदा में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन......
बहरागोड़ा:-केशरदा भूमिज समाज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किए डॉ गोस्वामी..........
बहरागोड़ा:-कुमारडूबी के बाघाकुली आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री उपयोग का आरोप......
बहरागोड़ा:-शिक्षा की कोई उम्र नहीं : 60 वर्ष की आयु में पहली बार परीक्षा देकर बनीं मिसाल....
जमशेदपुर: तुलसी भवन में आगमनी गीत संध्या आयोजित
जमशेदपुर। 'सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन' द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में आगमनी गीत संध्या ( बहुभाषी लोकमंच) सह हिन्दी साहित्य के पांच सुप्रसिद्ध साहित्यकारों भारतेंदु हरिश्चंद्र, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, श्रीकांत वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर एवं प्रताप नारायण मिश्र की जयंती समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन डाॅo रागिनी भूषण ने की । जबकि स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवल एवं माँ दुर्गा तथा जयंती समारोह के अन्तर्गत पांचो साहित्यकारों के तस्वीर पर पुष्पार्पण की गई । तत्पश्चात उपरोक्त साहित्यकारों का संक्षिप्त परिचय पाठ क्रमश: अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पाण्डेय , वसंत जमशेदपुरी , सुरेश चंद्र झा एवं कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अगले सत्र में सुश्री पूनम महानंद ने भगवती वंदना प्रस्तुत की ।
तदनुपरांत शहर के कुल 23 कलमकारों ने अपनी - अपनी मातृभाषाओं में यथा भोजपुरी , मैथिली , बंगला, अंगिका, राजस्थानी, हिन्दी वगैरह में रचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत की ।
काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री / श्रीमती अशोक पाठक 'स्नेही', कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी', नीलिमा पाण्डेय, पूनम महानंद, राजेन्द्र साह 'राज', सुरेश चन्द्र झा, यमुना तिवारी व्यथित, जितेश तिवारी, बलबिन्दर सिंह, अरुणा झा, डाॅo उदय प्रताप हयात, वसंत जमशेदपुरी, शेषनाथ सिंह 'शरद', भंजदेव देवेन्द्र कुमार 'व्यथित', डाॅ. वीणा पाण्डेय 'भारती' , विनोद बेगाना, डाॅo संजय पाठक स्नेही, ममता कर्ण प्रमुख रहे । जबकि साहित्य समिति के सचिव डॉo अजय कुमार ओझा, हरभजन सिंह रहबर, निशांत सिंह, विद्या शंकर विद्यार्थी की उपस्थिति सराहनीय रही ।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-बेबाशीष नायक बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाडेय विधायक कल्पना सोरेन को बहरागोड़ा में जोरदार स्...




































