घाटशिला:-झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी तथा गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।घाटशिला उपचुनाव : झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में सीएम हेमंत सोरेन की जनसभा, किया विपक्ष पर तीखा प्रहार जनसभा में सीएम ने रखे अपने विचार
घाटशिला में आयोजित चुनावी रैली में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह वर्ष झामुमो और झारखंड के आदिवासी समुदाय के लिए बेहद दुखद रहा है, क्योंकि गुरुजी शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया। उन्होंने रामदास सोरेन को घाटशिला का सच्चा सपूत बताया, जिन्हें तीन बार जनता ने विधायक चुना।
सीएम ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद काफी संघर्ष जारी रहा। राज्य की सत्ता उन लोगों के हाथ में चली गई जिन्हें ‘झारखंडी’ नाम से भी प्रेम नहीं रहा। लेकिन झामुमो सरकार ने ग्रामीणों के द्वार तक प्रशासनिक सेवाएं पहुँचाने का संकल्प लिया है।
आने वाले वर्ष में बनेगा नया कानून
हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि आने वाले वर्ष में एक नया कानून बनाया जाएगा, जिसके तहत BDO और CO सीधे जनता के घर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में सड़कों की बदहाली के कारण लोगों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करेगी, चाहे वे वोट दें या नहीं।
केंद्र सरकार पर निशाना, और जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख
सीएम ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लाभप्रद सरकारी संस्थानों को बंद कर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। वहीं, झारखंड में महिलाओं की आर्थिक मुश्किलों को दूर करने के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई है, जिसका सकारात्मक असर दिख रहा है।
हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि उन्हें आदिवासियों की आवाज़ उठाने के कारण जेल भेजा गया, लेकिन झारखंड की जनता के आशीर्वाद से वे जल्द ही बाहर आ गए। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वर्षों से लंबित बिजली बिलों को एक झटके में माफ कर दिया गया है और सरकार आगे भी झारखंडी हित में काम करती रहेगी।
अंत में सीएम ने कहा कि झारखंड के संसाधनों पर पहला हक राज्यवासियों का है। उन्होंने जाति प्रमाणपत्र बनाने में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया, ताकि किसी भी समुदाय को अपने अधिकारों से वंचित न रहना पड़े।
शनिवार, 8 नवंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें