लगभग 100 एकड़ जमीन पर फैली अफीम की खेती को रोकना पुलिस के लिए चुनौती थी, लेकिन अभियान के तहत 85 एकड़ से अधिक जमीन को मुक्त कराया गया. ग्रामीणों को समझाने- बुझाने और जागरूक करने के बाद उन्होंने अफीम की खेती न करने का प्रण लिया और इस साल पारंपरिक फसलों की ओर लौट आए. स्थानीय किसानों ने कहा कि भटकाव के कारण उन्होंने अफीम की खेती की थी लेकिन अब वे पूरी तरह पारंपरिक खेती को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी उपज के लिए उचित बाजार मुहैया कराया जाए ताकि धान और अन्य फसलों का सही दाम मिल सके. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने ग्रामीणों, स्थानीय प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को भी इसका श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि दोबारा अफीम की खेती का रुख न करें, यह न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि युवाओं के भविष्य पर भी प्रतिकूल असर डालता है.पुलिस अधीक्षक ने किसानों से पारंपरिक खेती जारी रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अवैध खेती की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि किसानों के रुख को देखते हुए लगता है कि बदलाव अब स्थायी है. सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि यह केवल खेती का बदलाव नहीं है बल्कि मानसिकता का भी परिवर्तन है. इससे न केवल किसानों के जीवन में सुधार आएगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे. कभी नक्सलवाद और अवैध गतिविधियों के लिए बदनाम रहा यह इलाका अब विकास और सकारात्मकता की मिसाल बनता जा रहा है. रीडिंग पंचायत की यह कहानी बताती है कि जागरूकता, सहयोग और दृढ़ संकल्प से समाज में बड़ा बदलाव संभव है.
सोमवार, 22 सितंबर 2025
Home »
Saraikela Kharsawan
» सरायकेला: अफीम छोड़ लौटे किसान, प्रशासनिक जागरूकता से धान की खेती की ओर रुख
सरायकेला: अफीम छोड़ लौटे किसान, प्रशासनिक जागरूकता से धान की खेती की ओर रुख
सरायकेला: जिले के खरसावां प्रखंड के रीडिंग पंचायत में सरकार और पुलिस- प्रशासन की जागरूकता का असर साफ नजर आ रहा है. जहां पिछले साल तक अवैध अफीम की खेती होती थी, आज वही खेत धान की लहलहाती फसलों से भर गए हैं. यह बदलाव क्षेत्र के किसानों और प्रशासन दोनों की जीत है. पिछले साल झारखंड सरकार के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने अफीम की खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था.
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...











0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें