Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा व बी.टेक 2025 बैच का भव्य फ्रेशर्स डे समारोह सम्पन्न

 


श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा और बी.टेक 2025 बैच के नए छात्रों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ एस एन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ मौसुमी महतो, डीन प्रशासन श्री जे राजेश, हेड एचआर श्री रविकांत, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख श्री शशिकांत सिंह तथा सभी संकाय सदस्य संयुक्त रूप से शामिल रहे। यह दीप प्रज्वलन नए शैक्षणिक सत्र की शुभ शुरुआत का प्रतीक और साक्षी बना। अपने स्वागत संबोधन में माननीय कुलपति ने छात्रों को अनुशासन, रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के युग में भविष्य के नेताओं को तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नए छात्रों को विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने भी फ्रेशर्स के लिए अपना हार्दिक संदेश भेजा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्तिगत विकास और पेशेवर सफलता की नींव है, और विश्वविद्यालय छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने और विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध संसाधनों और शैक्षणिक वातावरण का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की।

समारोह में नए छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत, नृत्य और रचनात्मक अभिव्यक्तियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इन प्रस्तुतियों के बीच अनुपम को मिस्टर फ्रेशर 2025, अंशु को मिस फ्रेशर 2025, करण को उनके आत्मविश्वासपूर्ण व्यक्तित्व के लिए मिस्टर हैंडसम हंक, और मौमिता को उनकी अभिव्यक्तिपूर्ण प्रस्तुति के लिए मिस ड्रामा क्वीन की उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने नए छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया तथा उन्हें श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।



सराइकेला-खरसावाँ: महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान

पुलिस अधीक्षक, सराइकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.11.25 को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति मे कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी , नशा मुक्ति , डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री न०-1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया।





जागरूकता अभियान मे उपस्थित सदस्य:

ASI नंदिता बिरुआ

आरक्षी कृपा भेंगरा

आरक्षी अंजली मुर्मू

चाईबासा होमगार्ड बहाली विवादों में, अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप

चाईबासा: चाईबासा में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब विवादों में घिर गई है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि बहाली में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई योग्य अभ्यर्थियों को चयन सूची से बाहर रखा गया है। आरोप है कि बहाली प्रक्रिया में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पैसे के लेनदेन की भी आशंका है।

 




एसोसिएशन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस बीच जिला प्रशासन ने कहा है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय है।










चांडिल में विवेकानंद केंद्र के नए भवन का राज्यपाल करेंगे लोकार्पण

 सरायकेला : चांडिल अनुमंडल स्थित विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का नया भवन का लोकार्पित 19 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए विवेकानंद केंद्र सेवा एंब प्रशिक्षण प्रकल्प के सदस्य द्वारा तैयारी में जुटे है।जिसका जानकारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता द्वारा दिया गया।





विवेकानंद केंद्र की स्थापना 1977‑78 में नौरंगराम स्वर्गीय देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में हुई थी। इस संस्था के संस्थापक एकनाथ रानादे और स्व. भगवती प्रसाद खेतान ने मानव सेवा को आधार बनाकर “मानव निर्माण से राष्ट्र निर्माण” का मूल मंत्र अपनाया।

केंद्र ने अब तक संस्कार वर्ग, योग, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कार्य किया है। पुराने परिसर में चल रही गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए निर्मित नया भवन दान के सहयोग से तैयार हुआ।

संस्थापक एकनाथ रानादे के जन्म‑उत्सव के अवसर पर 19 नवंबर को इस भवन को समाज के लिए समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री भारत, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सविता महतो विधायक ईचागढ़ ,एंब गरिमामयी उपस्थित श्री प्रवीण दाभोलकर अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष विवेकानंद केंद्र के ग्रामीण गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रहेंगे ।

विवेकानंद केंद्र का लक्ष्य शिक्षा, संस्कार और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान मिल सके।इस अबसर पर अनाथ मिश्रा जी, नगर संपर्क प्रमुख, चिराग परमार, जीवनव्रती, विभाग संगठक, राँची,सुशील कुमार लाल शाहदेव, नगर कार्यालय प्रमुख, आशीष कुंडू, निधि संकलन प्रमुख,कालीचरण गुप्ता, वानप्रस्थ कार्यकर्ता, गुलशन कुमार, कार्यपद्धति प्रमुख,मनोज सिंह, प्रचार प्रमुख आदि लोग उपस्थित थे ।










सरायकेला: गौड़ सेवा संघ का केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर हेमसागर प्रधान को चयनित किए जाने पर लोगों ने दी शुभकामनाएं व बधाईयाँ

सरायकेला: गौड़ सेवा संघ का केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर हेमसागर प्रधान को मनोनीत किए जाने पर राजनगर के सिजुलता में आयोजित बैठक में उपस्थित गौड़ समाज के लोगों ने शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी। 

यह सिलसिला थमा नहीं बल्कि उनके निवास क्षेत्र में पहुँचने पर महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी। बता दें कि दिवंगत नीलसेन प्रधान के आकस्मिक निधन से गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। इस रिक्त पद पर हेमसागर प्रधान को चयनित किया गया। सबके सहयोग से समाज को नई दिशा देने का होगा प्रयास - हेमसागर प्रधान



इस अवसर पर नव चयनित गौड़ सेवा संघ का केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने गौड़ समाज के लोगों द्वारा चयनित किए जाने पर उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दी। 

आगे उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से समाज को नई दिशा देने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। 

ज्ञात हो कि हेमसागर प्रधान सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव के निवासी है। वह एक कर्मठ, जुझारू व युवा सामाजिक कार्यकर्ता है , जिन्हें सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते देखे गए है । 

मौके पर गौड़ सेवा संघ के कृष्णा कुमार प्रधान,नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, विष्णु प्रधान, उमाकांत प्रधान, देवदत्त प्रधान ,प्रकाश प्रधान,विकास प्रधान, आशीष प्रधान, सदानंद प्रधान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।









सरायकेला : काशी साहू कॉलेज सरायकेला में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

17 नवंबर 2025 को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में “परिवार एवं वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण अधिनियम, 2007” पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सचिव महोदय सर श्रीमान तौसीफ मिराज के अगुवाई पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:

*अधिनियम का उद्देश्य* – वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक सुरक्षा प्रदान करना, जिससे वे सम्मानित जीवन जी सकें।

*मुख्य प्रावधान* – बच्चे या कानूनी उत्तराधिकारी को भोजन, आवास, चिकित्सा आदि के रूप में रखरखाव देना अनिवार्य है। यदि वे इस कर्तव्य को पूरा नहीं करते तो ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज की जा सकती है।

*ट्रिब्यूनल* – प्रत्येक जिले में स्थापित रखरखाव ट्रिब्यूनल 90 दिन के भीतर मामलों का निपटारा करता है।

*संपत्ति की पुनः प्राप्ति* – यदि कोई वरिष्ठ नागरिक अपनी संपत्ति इस शर्त पर दे देता है कि उसकी देखभाल की जाएगी और बाद में उसे छोड़ दिया जाता है, तो वह संपत्ति वापस ली जा सकती है।

*दुर्व्यवहार से सुरक्षा* – शारीरिक, मानसिक या आर्थिक हिंसा के शिकार वरिष्ठ नागरिकों को जेल या जुर्माना के माध्यम से दंडित किया जाता है।

*सहायता हेल्पलाइन* – किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय कानूनी सहायता लाइन ले सकते हैं।

इस अवसर पर कॉलेज के माननीय प्राचार्य महोदय व सहायक आचार्य ,एवं कर्मचारीगण, छात्र‑छात्राओं, स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लेकर अधिनियम के बारे में प्रश्न‑उत्तर सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन सभी को इस सामाजिक कर्तव्य की याद दिलाते हुए किया गया।साथ ही कार्यक्रम में विधिक जागरूक पुस्तक वितरण समारोह आयोजित हुआ इस कार्यक्रम पर उपस्थित पारा लीगल वैलैन्टियर अधिकार मित्र कुमुद रंजन महतो , शुषमा उरांव और राज कुमार कैवर्त आदि उपस्थित हुए।






प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सरायकेला केंद्र में नए परिसर का उद्घाटन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सरायकेला केंद्र में नए परिसर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। परिसर का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल मारवाड़ी समिति की सचिव रेखा सेक्सरिया अमलेश सिन्हा प्रजापति ब्रह्मकुमारी के विकास अग्रवाल जीवन मोदक ने संयुक्त रूप से किया



इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बी के पूनम दीदी ने राजयोग मेडिटेशन सीखने का निमंत्रण दिया और ईश्वरीय साहित्य एवं प्रभु प्रसाद वितरित किया गया।

इस समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों देवी भ्राता और बहनों ने भाग लिया, जी शामिल थे। उन्होंने अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यों की सराहना की और लोगों को आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया ¹।

इस नए परिसर के उद्घाटन से सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।









जमशेदपुर: बॉलीवुड सिंगर सुनिधि एक्सएलआरआई कैंपस में आवाज ने युवाओं को झूमाया।

एक्सएल आरआई जमशेदपुर के सबसे बड़े मैनेजमेंट-कल्चरल फेस्ट एनसेंबल वलहल्ला-2025 के तीसरे व अंतिम दिन की शाम बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान ने धूम मचा दी। संस्थान के फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित प्रो-नाइट में करीब 10 हजार दर्शक जुटे और सुनिधि के हर गीत पर झूमते नजर आए।




देर शाम 8.30 बजे से शुरू हुऐ संगीतमय कार्यक्रम में सुनिधि ने अपने सुपरहिट गानों की लंबी फेहरिस्त पेश की। शुरुआत क्रेजी किया रे से की। इसके बाद दस बहाने करके ले गया. दिल शीला की जवानी, दिल धड़कने दो , देस रंगीला बेरुकजा ओ दिल दीवाने. साजन जी घर आए जैसे सदाबहार गीतों पर पूरा मैदान थिरक उठा। सुनिधि की दमदार आवाज और लाइव बैंड की जुगलबंदी ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सुनिधि ने एक्सएलआरआई स्टूडेंट्स की तारीफ करते हुए कहा- आप लोगों का जोश और एनर्जी देखकर लगता है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। बीच-बीच में उन्होंने दर्शकों को अपने साथ गाने के लिए भी आमंत्रित किया। लगभग ढाई घंटे तक चले इस शानदार कन्सर्ट में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न कॉलेजों से आए स्टूडेंट्स के साथ-साथ जमशेदपुर के संगीत प्रेमी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













जमशेदपुर: संवाद मेले में जयपुर की मशहूर ब्लू पॉटरी बनी आकर्षण का केंद्र स्टॉल नंबर 5 पर डेढ़ सौ से अधिक कलात्मक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

जमशेदपुर: रीगल मैदान में जारी संवाद मेले में इस वर्ष जयपुर की पारंपरिक ब्लू पॉटरी कला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्टॉल नंबर 5 पर राजस्थान के कलाकार रामस्वरूप मीणा अपने साथ करीब डेढ़ सौ से अधिक खूबसूरत एवं उपयोगी उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। इनमें कटोरे, फूलदान, गहनों के डिब्बे, कोस्टर, सजावटी टाइल्स सहित कई आकर्षक वस्तुएं शामिल हैं।

 


मीणा बताते हैं कि यह कला सामान्य मिट्टी से नहीं, बल्कि क्वार्ट्ज पत्थर पाउडर, कांच का चूर्ण, मुल्तानी मिट्टी, बोरेक्स और गोंद के मिश्रण से तैयार होती है। गहरे नीले और हरे रंग इसका प्रमुख आकर्षण हैं, जो इसे अन्य पॉटरी से अलग पहचान देते हैं।

ब्लू पॉटरी का इतिहास ईरान से जुड़ा है। यह कला अकबर के काल में लाहौर आई और बाद में राजा मान सिंह प्रथम के समय जयपुर पहुंची। महाराजा राम सिंह द्वितीय के शासनकाल में इसका बड़ा विकास हुआ।

आज ब्लू पॉटरी जयपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है और देश-विदेश में इसकी काफी मांग है। रामस्वरूप मीणा जैसे कलाकार इस विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।





ओडिशा:ह्यूमन सागर का 34 वर्ष की आयु में निधन, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से हुई मौत; मां ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप

भुवनेश्वर, ओडिशा — ओडिया फिल्म और संगीत जगत के लोकप्रिय गायक ह्यूमन सागर का सोमवार शाम 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के उपचार के लिए भर्ती थे। डॉक्टरों के अनुसार, सागर एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।



गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती: 14 नवंबर की दोपहर 1:10 बजे ह्यूमन सागर को अति गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उन्हें तुरंत मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई जांचें की गईं। रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। लगातार बिगड़ती हालत के बीच सोमवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्यभर में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार के आरोप: ‘बीमार होने के बावजूद कराया गया स्टेज शो’

गायक की मां शेफाली सागर ने उनके मैनेजर और इवेंट आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ह्यूमन सागर की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें जबरन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मजबूर किया गया, जिसके कारण उनकी स्थिति और बिगड़ गई।

राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया: दो दिन पहले ICU में भर्ती होने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा था कि पूरा राज्य उनके लिए प्रार्थना कर रहा है, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।

ओडिया संगीत का चमकता सितारा: ह्यूमन सागर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक से की थी। उनकी आवाज़ ने उन्हें तेजी से सुपरस्टार बना दिया।

निश्वासा, बेख़ुदी, तुमा ओठा तले, चेहरा सहित कई एल्बम सुपरहिट रहे।

हिंदी संगीत में भी उन्होंने मेरा ये जहां जैसे एल्बम से अपनी पहचान बनाई।

उनकी सुरीली आवाज़ ओडिशा के घर–घर में गूंजती थी। उनके न रहने से ओडिया संगीत जगत ने एक बेहतरीन प्रतिभा खो दी है।

Breaking