Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 11 नवंबर 2025

गम्हरिया अंचल कार्यालय में आजसू नेता और कर्मी के बीच हाथापाई, प्रशासनिक अनुशासन पर उठे सवाल वैकल्पिक विकल्प:

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय में आजसू नेता महेश्वर महतो और कर्मी राकेश कुमार के बीच हुई हाथापाई और गाली-गलौज की घटना ने प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है। आजसू नेता ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है और पैसों की मांग की जाती है, जबकि कर्मचारियों ने इसे निराधार बताया है।



इस घटना के बाद अंचल कर्मियों में दहशत का माहौल है और लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।



इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी कार्यालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कर्मचारियों को अपनी जान का खतरा महसूस होता है? क्या इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम उठाए जाने चाहिए?
अंचल अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अंचल कर्मियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में दलाली, राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार बढ़ चुका है।















जमशेदपुर न्यू बारीडीह में श्रीश्रीश्री नुकलम्मा मंदिर में दीप उत्सव संपन्न

जमशेदपुर: न्यू बारीडीह स्थित श्रीश्रीश्री नुकलम्मा मंदिर में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं दीप उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में 3000 दीपों का प्रकाश किया गया, जबकि 1000 से अधिक महिलाओं के बीच भोग वितरण किया गया।



कार्यक्रम के तहत सहस्त्रनाम पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। संस्था के संस्थापक श्री वाई. आनंद राव ने बताया कि मंदिर में दीप उत्सव का यह तीसरा वर्ष है, जो कार्तिक मास के सोमवार को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाएं अपने घरों से श्रद्धापूर्वक दीप लाकर मंदिर में जलाती हैं, जो भक्ति और आस्था का प्रतीक है।

कार्यक्रम में यजमानों ने भी अपने महत्वपूर्ण योगदान से आयोजन को सफल बनाया।







घाटशिला उपचुनाव में मतदान केंद्रों में मतदान शुरू

जमशेदपुर घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव को लेकर आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रही हैं,जहाँ मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदाता अपने मतदान केंद्रों में मतदान कर सकेंगे। कुल 300 बूथो पर मतदाता मतदान कर रहें हैं।








घाटशिला उपचुनाव में कुल मतदाता 2 लाख 56 हजार 352 हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं पुरुष मतदाता 1लाख 25 हजार 114 हैं। महिला मतदाता 1 लाख 31 हजार 235 हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 3 हैं। इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जा रही हैं मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है। जो दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था भी किया गया हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी सीमाओं को सील भी कर दिया केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 10 कंपनियां तैनात की गई है। घाटशिला उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं। वहीं भाजपा ने अपना उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को बनाया है। तो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने सोमेश चंद्र सोरेन को बनाया है।







 

चाईबासा: नो-एंट्री आंदोलन के पीड़ितों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सदर प्रखंड के बादुडी गांव पहुंचकर नो-एंट्री आंदोलन के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने 27 अक्टूबर को हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों और जेल में बंद निर्दोष आंदोलनकारियों के प्रति सहानुभूति जताई।


मधु कोड़ा ने कहा कि आंदोलनकारियों की नो-एंट्री की मांग सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से थी, परंतु प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने सभी निर्दोष गिरफ्तार आंदोलनकारियों की रिहाई और घायल परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।



मौके पर मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।













इस 

खरसावां में धावकों ने दिखाई उत्साह की दौड़, ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर खरसावा में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह प्रखंड मुख्यालय से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने झंडा दिखाकर रन फॉर शुरुआत की। 


खरसावां प्रखंड प्रमुख मनिंदर जामुदा, खरसावा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल पदाधिकारी कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी गौरव कुमार के साथ काफी संख्या में गण मान्य लोग थे मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने अपने संदेश में कहा कि पूरी राज्य में इसकी शुरुआत हुई है उन्होंने झारखंड वासियों को और खरसावा प्रखंड वासियों को इसकी बधाई दी। 











जमशेदपुर:-दिल्ली धमाके पर जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने जताया दुःख, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का दिया आश्वासन.....

जमशेदपुर:-जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने दिल्ली में हुए धमाके में लोगों के जान गंवाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें और मृतकों के परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। सांसद श्री महतो ने कहा कि वे इस हादसे में प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ खड़े हैं और आशा करते हैं कि सरकार और प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। सांसद महतो ने कहा कि वे इस हादसे की जांच के लिए सरकार से मांग करते हैं और आशा करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा बहुत ही दुःखद है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार और प्रशासन को पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस हादसे को लेकर सरकार से लगातार संपर्क में हैं और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

सोमवार, 10 नवंबर 2025

राउरकेला ओल्ड टैक्सी स्टैंड के कॉर्नर पर अवैध व जर्जर दुकानों में लगी भीषण आग

सरकारी भूमि पर बने ढांचों में धधकी आग से मची अफरातफरी, दमकल कर्मियों के आग बुझाने में छूटे पसीने




राउरकेला के ओल्ड टैक्सी स्टैंड के कॉर्नर पर नाले के ऊपर सरकारी भूमि पर बनी अवैध व टूटी-फूटी दुकानों में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपने-अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जाता है कि ये दुकानें सरकारी जमीन और नाले पर अवैध रूप से बनाई गई थीं, जिन्हें पूर्व में राउरकेला नगर निगम (आरएमसी) ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान तोड़ा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

नये साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण इस रोज

साल 2025 अब ढलान पर है और जैसे-जैसे 2026 करीब आ रहा है, आसमान की रहस्यमयी हलचल ने फिर से जिज्ञासा जगा दी है, नये साल 2026 की शुरुआत होते ही आसमान एक नया दृश्य दिखाने वाला है। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जब सूरज के चारों ओर ‘रिंग ऑफ फायर’, यानी आग की अंगूठी की शक्ल दिखाई देगी। सूरज की किरणें चांद के साये से झांकती हुई उस पल को आसमान का सबसे मोहक दृश्य बना देंगी।


कहां-कहां दिखेगा:  यह ग्रहणयह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे, प्रशांत, हिंद, अटलांटिक तथा दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। इसका रास्ता अंटार्कटिका के ऊपर लगभग 4,282 किलोमीटर तक फैलेगा और डेविस सागर के ऊपर खत्म होगा। कॉनकॉर्डिया स्टेशन (फ्रेंच-इटालियन बेस) पर ग्रहण का वलयाकार चरण 11:46 UTC पर शुरू होगा और करीब 2 मिनट 1 सेकंड तक चलेगा। वहीं रूस के मिर्नी स्टेशन पर यह खगोलीय घटना 12:07 UTC पर दिखाई देगी, जहां यह चरण 1 मिनट 52 सेकंड तक टिकेगा। वलयाकार मार्ग के बाहर, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में लोग सूरज को आंशिक रूप से ढका हुआ देख पायेंगे। कुछ शहरों में तो सूरज का सिर्फ 3% हिस्सा ही ढकेगा, लेकिन फिर भी यह दृश्य होगा मन मोह लेने वाला होगा।


2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में : साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा, जो इस बार भी भारत में दिखाई नहीं देगा। मगर यह उन देशों के लिये यादगार दृश्य बनेगा जहां आसमान दिन में ही अंधेरे में डूब जायेगा।

धुर्वा: रांची में दर्दनाक हादसा

राँची : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठीयो टंगटंग टोली रिंग रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टेलर वाहन ने टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बेतरह घायल हो गये। खबर है कि सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को देवानिक हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।



मृतकों के शवों को पारस हॉस्पिटल में रखा गया है। हादसे में घायल हुये लोगों की पहचान बहालीन बारा, सुमरिन बारा और एतवारी कच्छप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल गुमला के भरनो के रहनेवाले हैं। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










 

राँची: आज से झारखंड में शीतलहरी का कहर, इन जिलों में अलर्ट

राँची : झारखंड में सर्दी ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रात और सुबह के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, जिन जिलों में शीत लहर का असर सबसे ज्यादा रहेगा उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। यहां ठंडी हवाएं और कोहरे के चलते सुबह-शाम का मौसम काफी सर्द रहेगा।



मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली सूखी और ठंडी हवाएं अब झारखंड की ओर रुख कर चुकी हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें। किसानों को भी खेतों में देर रात तक काम करने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में अब दिन चटख धूप और रात ठिठुरन भरी रहेगी। यानी, नवंबर के दूसरे हफ्ते से झारखंड में सर्दी का असली मौसम शुरू हो गया है।








Breaking