Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स में मेधावी छात्रों को नवाजा

 

देवघर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने 2019 बैच के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किए और उन्हें समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने संस्थान से जुड़ी अपनी विशेष यादें साझा करते हुए इस अवसर को भावुक क्षण बताया। राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान में बेटियों की संख्या छात्रों के बराबर हो गई है, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि पदक पाने वाले विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या अधिक रही, जो अत्यंत गर्व की बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मौके पर डॉ अस्मित अग्रवाल को गोल्ड मेडलसे नवाजा। डॉ तनिष्क कुमार को सिल्वर और डॉ हर्षवीन कौर को ब्रोंज मेडल से नवाजा। इनके अलावा डॉ ऋचा जयसवाल को सर्वाधिक उपस्थिति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ अंजनी कुमारी, डॉ गौतम शंकर, डॉ सुमिता सिन्हा, डॉ शिक्षा सिंह और डॉ ओम शंकर को डिग्री दी गई।

राष्ट्रपति ने दी भावुक यादों की झलक

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि 25 मई 2018 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी से इस संस्थान का शिलान्यास किया था, तब वह झारखंड की राज्यपाल थीं और कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। अब इस संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उन्हें खास जुड़ाव महसूस हो रहा है।

डॉक्टरों को संवेदनशील बनने की सलाह

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि एक कुशल डॉक्टर बनने के साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को सिर्फ क्लिनिकल नहीं, बल्कि संवेदनशील व्यवहार वाला होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ डॉक्टर ऐसे होते हैं, जिनसे मिलने के बाद मरीज और परिजन मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं।

समाज सेवा की भावना रखें ज़िंदा

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों में नैतिकता, करुणा और परोपकार की भावना होनी चाहिए, जिससे वे समाज में बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि एम्स, देवघर ने 5 आदिवासी गांवों को गोद लिया है, यह सराहनीय पहल है। उन्होंने गांवों को गोद लेने की संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया। राष्ट्रपति ने खास तौर पर झारखंड में कम उम्र में बच्चियों की शादी और खून की कमी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टरों के मार्गदर्शन से ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

ट्राइबल हेल्थ में एम्स देवघर की अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि एम्स देवघर को सेंटर ऑफ कंपीटेंस फॉर ट्राइबल हेल्थ के रूप में मान्यता दी गई है। यहां के फैकल्टी मेंबर्स जनजातीय समुदाय से जुड़े स्वास्थ्य शोध में सक्रिय हैं। राष्ट्रपति ने ड्रोन के जरिए दूरदराज के इलाकों में दवाएं और वैक्सीन पहुंचाने की पहल की भी सराहना की।

स्वास्थ्य के राष्ट्रीय लक्ष्यों में एम्स की भूमिका

राष्ट्रपति मुर्मू ने एम्स देवघर के डॉक्टरों और प्रबंधन से आग्रह किया कि वे सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के तहत स्वास्थ्य सुधार के लिए सूची बनाएं। उन्होंने खुशी जताई कि भारत ने कालाजार जैसी बीमारी का उन्मूलन 2024 में ही कर लिया, जबकि लक्ष्य 2030 का था।

मंच पर मौजूद रहे कई गणमान्य

समारोह के मंच पर झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा, एम्स देवघर के प्रेसिडेंट डॉ. एन.के. अरोड़ा और कार्यकारी निदेशक प्रो. सौरभ वार्षणेय उपस्थित थे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को झारखंड पहुंची। देवघर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत गवर्नर संतोष गंगवार एवं राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर एम्स के लिए रवाना हो गया।

राष्ट्रपति देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद रांची आ गयीं। रांची एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।








'तुलसी भवन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कोऑपरेटिव कॉलेज की माधुरी कुमारी शर्मा एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा की कुमारी नित्या प्रथम स्थान प्राप्त किया'

माधुरी कुमारी शर्मा 

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान  द्वारा तुलसी जयंती समारोह  के अन्तर्गत पिछले दिनों आयोजित  निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है,जो कि निम्नलिखित है --

कुमारी नित्या 

# निबंध प्रतियोगिता (महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए):-

प्रथम - माधुरी कुमारी शर्मा, कक्षा - स्नातकोत्तर ( जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज)

द्वितीय - गीता कुमारी, (ग्रेजुएट  स्कूल काॅलेज फाॅर वीमेन)

तृतीय - कुमारी निशा , कक्षा स्नातकोत्तर, (जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी)

तृतीय - रुपा कुमारी,बी.एड. (डी.बी.एम.एस. काॅलेज ऑफ एजुकेशन

प्रोत्साहन - शुभम कुमार,  बी.बी.ए.   (अरका जैन विश्वविद्यालय) 

प्रोत्साहन - श्रुति कुमारी, (जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज)

# निबंध प्रतियोगिता (विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए):-

प्रथम - कुमारी नित्या, कक्षा-अष्टम (सरस्वती शिशु विद्या  मंदिर, बागबेडा)

द्वितीय  - लावण्या चतुर्वेदी, कक्षा-अष्टम ( शिक्षा निकेतन, टेल्को) 

द्वितीय - अमृता वर्मा (डी.बी.एम.एस. हाई स्कूल , कदमा)

तृतीय - दीया सिन्हा, ( ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल मानगो)

तृतीय - विनीत कुमार (ए.डी.एल. सनसाइन उच्च विद्यालय )

प्रोत्साहन - अंशु कुमारी,  कक्षा- 10 (गम्हरिया हाई स्कूल, गम्हरिया)

प्रोत्साहन - नव्या, (सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल )

प्रोत्साहन - स्मिता कुमारी सिंह (संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल) 

प्रोत्साहन - आलीशा परवीन, डी बी एम एस गर्ल्स स्कूल)

# भाषण प्रतियोगिता :-

प्रथम - ऋतु कुमारी,  ( मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल)

द्वितीय  - प्रीति कुमारी, कक्षा -11 (के.पी.एस. बर्मामाइन्स )

द्वितीय  - प्रिंस राज, (सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, खासमहल )

तृतीय  - आर्दिका चंद्रा, कक्षा -10 (डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल) बी.एच.एरिया, कदमा

तृतीय - रुप शिखा, (बी.एस.एस.एम. प्रवण चिल्ड्रेन वर्ल्ड, सोनारी)

प्रोत्साहन - टी. उत्कर्ष , (बारीडीह हाई स्कूल )

प्रोत्साहन - कृति कुमारी, (चिन्मय विद्यालय,  बिष्टुपुर )

प्रोत्साहन - अंशिका  कुमारी, (राजेन्द्र  विद्यालय,  साकची )

प्रोत्साहन -   क्षितिज प्रभाकर (डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर)








कुचाई के मासीबेरा हिल एरिया के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में चला सर्च अभियान, नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे अमोनिया नाईट्रेट पाउडर, वैसिलीन पेट्रोलियम जैली बरामद,

 

Kuchai

सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक, को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया है।

जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0 एवं एस0एस0बी0 का एक संयुक्त अभियान का गठन करते हुए कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया ।

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये एक ब्लू कलर का प्लास्टिक कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-20 पैकेट (प्रत्येक 01 कि0ग्रा0), दो बड़ा स्टील कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-40 पैकेट (प्रत्येक 01 कि0ग्रा0) कुल 60 कि0ग्रा0 अमोनिया नाईटेट का पाउडर के साथ वैसिलीन पेट्रोलियम जैली-10 पैकेट (प्रत्येक 42 ग्रा0) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस, चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0, एस0एस0बी0 शामिल थे।








गुरुवार, 31 जुलाई 2025

Bahragora:- 6जंगली हाथी के आने पर वन विभाग की और से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया......

बहरागोड़ा संवाददाता

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लुगाहारा स्थित साल जंगल में 6 जंगली हाथी के आने पर वन विभाग की और से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है.विभाग की ओर से ग्रामीणों को कहा गया कि मोबाइल से हाथी की फोटो लेने के लिए हाथी के सामने न जाएं, जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने न जाएं, हाथी को परेशान ना करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग न करें.ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी का आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखे हुई है. जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके. हालांकि अभी तक उक्त हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है.

बहरागोड़ा:-सरकारी तंत्र का विफलता के कारण दालान में बैठकर शिक्षा ग्रहण...........


बहरागोड़ा संवाददाता{देबाशीष नायक}

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत महुलडांगरी गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थी विद्यालय परिसर में स्थित मंदिर प्रांगण तथा दालान में पढ़ने को मजबूर हैं.वहीं सरकार भले ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ढिंढोरा पीट रही है पर हकीकत कुछ और बयां कर रही है. महुलडांगरी मध्य विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक मात्र तीन कमरा में कुल 186 बच्चे पढ़ाई करने को विवश हैं.उसी तीन कमरा में 186 से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभारी प्रधानाध्यापक सह छः शिक्षक किस प्रकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा परोस पाते होंगे यह शिक्षा विभाग के कार्य प्रणाली को बंया कर रहा है.लेकिन इस विद्यालय से एक किलोमीटर मीटर दुरी पर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पानीजा अपना अस्तित्व धीरे-धीरे खोता जा रहा है.जहाँ पर बच्चों को पढ़ाने के लिए तो कमरा उपलब्ध है.लेकिन उक्त विद्यालय रघुवर सरकार के समय बिलय हो चुका है.महुलडांगरी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीकांत मुंडा का कहना है कि कक्षा के कमी को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है. लेकिन अभी तक नये भवन निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है.वहीं गर्मी,बरसात और ठंड के मौसम में दलान में बैठकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. कभी-कभी तो एक ही कक्षा में सभी विद्यार्थियों को बैठा कर पठन-पठान का कार्य करना पड़ता है.

प्रेमचंद जयंती पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन


जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति महोदया प्रो०डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन से मानवीकी संकाय द्वारा सिदगोड़ा परिसर स्थित सुवर्णरेखा ऑडिटोरियम में हिन्दी साहित्य के कालजयी लेखक मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई।

इस अवसर पर संस्कृत विभाग की छात्रा आस्था शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. नूपुर अंविता मिंज ने स्वागत भाषण देते हुए प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेमचंद को समाज का दृष्टिकोण बदलने वाला यथार्थवादी साहित्यकार बताया।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेंद्र कुमार जायसवाल ने प्रेमचंद को समाज में सकारात्मक सोच का संचार करने वाला लेखक बताया। हिन्दी विभाग की छात्रा पूजा कुमारी ने प्रेमचंद का जीवन परिचय प्रस्तुत कर, सभी को उनके संघर्षों और उपलब्धियों से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सी. भास्कर राव ने प्रेमचंद के संघर्षों और उनकी रचनाओं की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपनी कथात्मक शैली को उजागर करते हुए, ईदगाह कहानी को बहुत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। और प्रेमचंद को एक ऐसे रचनाकार बताया जो बाल मन से लेकर प्रौढ़ मन तक सभी वर्गों को अपनी रचनाओं से प्रभावित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी विभाग की छात्रा वर्षापति ने "मैं प्रेमचंद हूँ" शीर्षक पर एक प्रभावशाली नाटकीय प्रस्तुति दी, वहीं उर्दू विभाग की छात्रा फलक ज़रीन ने ‘दो बैलों की कथा’ का भावपूर्ण वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इसके पश्चात स्नातक चतुर्थ वर्ष की छात्राएँ — एकता कुमारी, दीपिका गोप, रूबी पैड़ा और पूजा तिवारी — ने प्रेमचंद की रचनाओं के पात्रों पर आधारित नाटकीय चरित्र-परिचय प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु ने मुख्य अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, एवं प्रेमचंद के आगमन के बाद हिन्दी कथा साहित्य में आए परिवर्तन की चर्चा की। कार्यक्रम का समापन दर्शन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष श्रीमती अमृता कुमारी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी विद्वतजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएँ एवं साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित यह आयोजन साहित्यिक चेतना के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम बन गया। इस अवसर पर हिन्दीविभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा कुमारी, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ रिजवाना परवीन विकास पदाधिकारी डॉ० सलोमी कुजूर दर्शनशास्त्र की अध्यक्ष अमृता कुमारी सी ० वी० सी० डॉ० अन्नपूर्ण झा

रूस में भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट

 

रूस के पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप समुद्र में सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) महसूस किया गया। इसके बाद रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

सुनामी की लहरें उठीं, लोगों को ऊंचे स्थानों पर भेजा गया

भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो में सुनामी की लहरें देखी गईं। जापान के नेमुरो शहर में करीब 30 सेंटीमीटर ऊंची लहर पहुंची। वहीं, रूस के सेवेरो-कुरीलस्क में भी लहरें आईं, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, अमेरिका से जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी

कई इलाकों में तेज लहरों की आशंका

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप के कुछ तटीय इलाकों में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के तटीय हिस्सों में इससे भी ऊंची लहरें आने की संभावना है।

कामचटका में अफरातफरी, बिजली और मोबाइल सेवा ठप

रूसी मीडिया के अनुसार, भूकंप के बाद कामचटका क्षेत्र के शहरों में लोग घबराकर सड़कों पर आ गए। कुछ लोग बिना जूते और कपड़ों के बाहर दिखे। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, बिजली और मोबाइल सेवा बाधित हो गई। सखालिन द्वीप से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

अमेरिका के कई तटीय राज्यों में भी अलर्ट

अलास्का के कई हिस्सों के अलावा कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई के तटीय क्षेत्रों में भी सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पहले भी आए हैं बड़े भूकंप

इससे पहले जुलाई में भी कामचटका के पास समुद्र में कई भूकंप आए थे, जिनमें से सबसे बड़ा 7.4 तीव्रता का था। 1952 में इसी इलाके में 9.0 तीव्रता का भूकंप आ चुका है, जिससे भारी नुकसान हुआ था।

कब आती है सुनामी?

विशेषज्ञों के मुताबिक, जब भूकंप की तीव्रता 7.5 से ज्यादा होती है और उसका केंद्र समुद्र में होता है, तो सुनामी की आशंका बढ़ जाती है। 7.8 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप से स्थानीय स्तर पर भी बड़ी लहरें उठ सकती हैं।








स्वास्थ्य सेवा से जुड़े इन कर्मियों के लिए CM ने भोरे-भोर किया बड़ा ऐलान…,


पटना : CM नीतीश कुमार ने आज सुबह एक अहम घोषणा की है। उन्होंने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 1000 रुपये की जगह 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने नवम्बर 2005 से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है। ग्रामीण इलाकों में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। इसी योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।








राँची:1अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र मॉनसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना

 

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हो रहा है, जो 7 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति के साथ तैयार हैं. सत्र की अवधि छोटा होने के कारण समय प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होगी.चार अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.मॉनसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है, जिसमें आदिवासी भूमि के गैरकानूनी हस्तांतरण को रोकने के लिए आदिवासी संरक्षण विधेयक, खनन गतिविधियों के कारण पर्यावरणीय क्षति को कम करने और स्थानीय समुदायों के लिए पुनर्वास नीतियों को मजबूत करने के लिए झारखंड खनन और पर्यावरण संरक्षण विधेयक, ग्राम पंचायतों को और सशक्त बनाने के लिए झारखंड पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2025 के साथ बढ़ते साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए झारखंड साइबर अपराध निवारण विधेयक पेश किए जा सकते हैं.मॉनसून सत्र के दौरान झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक भी पेश हो सकता है. इस विधेयक के पारित होने के बाद, विश्वविद्यालयों में कुलपतियों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा गठित आयोग के माध्यम से की जाएगी, जिससे राज्यपाल का सीधा हस्तक्षेप समाप्त हो जाएगा.विपक्षी दल ने सरकार पर जानबूझकर कम अवधि का सत्र बुलाने का आरोप लगाया है. वे सदन में सरकार से जवाब मांगेंगे और कई मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिनमें स्थानीय नीति और नियोजन नीति,भ्रष्टाचार,विधि व्यवस्था की लचर स्थिति, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित आर्थिक मुद्दे और राज्य के विकास की गति सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं.सत्ता पक्ष भी अपनी उपलब्धियों को गिनाने और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में है।