पटना : CM नीतीश कुमार ने आज सुबह एक अहम घोषणा की है। उन्होंने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 1000 रुपये की जगह 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने नवम्बर 2005 से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है। ग्रामीण इलाकों में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। इसी योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें