शिबू सोरेन जी जिन्हें झारखंड में 'दिशोम गुरु' के नाम से जाना जाता है। 4 अगस्त 2025 को 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सरंक्षक थे और हमेशा जनजातीय अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं आदिवासी उत्थान के लिये संघर्षरत रहे थे।
उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि देशभर में शोक का माहौल व्याप्त है। इसी क्रम में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के केंद्रीय सभागार में भी उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदनमोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि एवं विश्वविद्यालय के अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुलाधिपति ने अपने संबोधन में कहा "ईश्वर झारखंड के दिवंगत नेता की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति मिले। उनके आदर्श और उनके द्वारा किए गए संघर्ष सदा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।"
कुलाधिपति के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एडुकेशन के सभी संस्थानों में एक दिन के शैक्षणिक और प्रशासनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
ॐ शांति।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें