Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 4 अगस्त 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता शिबू सोरेन का आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।"

शिबू सोरेन ने करीब 38 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व किया और उन्हें राज्य की राजनीति में पिछड़ों, आदिवासियों और वंचित समुदायों की आवाज माना जाता रहा है। उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

राज्य सरकार ने उनके सम्मान में शोक की घोषणा की है और अंतिम संस्कार की तैयारी झारखंड में की जा रही है।

👉 अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।











0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें