Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025
Bahragora: पचंडो गांव में मनसा पूजा का शुभारंभ, सापुरिय कलाकारों ने दिखाए रोमांचक करतब........
Bahragora: बहरागोड़ा BDO ने लिया छठ घाट का जायज़ा, गहरे स्थानों की बैरिकेडिंग के निर्देश.........
सरायकेला: छठ घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर एसपी मुकेश लुनायत ने दिए निर्देश
सरायकेला में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ सरायकेला निवेदिता नियति और सरायकेला नगर पंचायत के नगर प्रशासक समीर बोदरा के साथ छठ पर्व के सुचारू संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि व्यवस्था नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इससे पहले भी उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने आदित्यपुर और आरआईटी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे।
जमशेदपुर: मृत कर्मी के परिजन को ₹18 लाख मुआवजा, तीन दिन बाद बनी सहमति
जमशेदपुर हाता स्थित शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड में कार्यरत मजदूर राजेंद्र उपाध्याय की मौत के बाद मजदूर नेता राजीव पांडे के आंदोलन के बाद आखिरकार कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच ₹18 लाख मुआवजा देने पर सहमति बन गई। सहमति बनने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कंपनी प्रबंधन की ओर से ₹17.50 लाख चेक के माध्यम से और ₹50 हजार नकद दाह संस्कार के लिए सौंपे गए। इससे पहले परिजन और जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के सदस्य ₹20 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े थे। लगातार तीन दिन के बाद यह समझौता हुआ।
गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान राजेंद्र उपाध्याय झुलस गए थे। इलाज के दौरान टीएमएच में उनकी मौत हो गई थी।
जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के नेता राजीव पांडेय ने कहा कि “यह मजदूर एकता और न्याय की जीत है। महासंघ हमेशा मजदूरों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्षरत रहेगा।
सरायकेला: लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावाँ द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्रीमती निवेदिता नियति द्वारा नगर पंचायत सरायकेला अंतर्गत श्री जगन्नाथ मंदिर छठ घाट एवं कुदरसाई छठ घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, सरायकेला श्री समीर बोदरा, थाना प्रभारी सरायकेला श्री विनय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जलस्तर की निगरानी एवं यातायात नियंत्रण से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि घाट परिसर एवं आने-जाने वाले मार्गों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कहीं भी कीचड़ या गंदगी न रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। घाटों एवं मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नुकीले पत्थरों या असमान सतहों पर मिट्टी डालकर घाटों को समतल किया जाए। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएँ तथा नो-एंट्री एवं वन-वे यातायात व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, नगर पंचायत, पुलिस, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित सभी संबंधित इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों की निरंतर निगरानी की जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता नियति एवं नगर प्रशासक श्री समीर बोदरा ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्राप्त हों।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत ने जिलेवासियों से अपील की कि लोक आस्था के इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाएँ। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं, किंतु हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित, स्वच्छ और संयमित आचरण ही इस महापर्व की सच्ची भावना है।
आदित्यपुर: छठ महापर्व पर मोतियों से बनी भगवान सूर्य देव की अनोखी पोर्ट्रेट प्रदर्शित होगी
आदित्यपुर: आदित्यपुर-2 निवासी विवेक कुमार मिश्रा ने छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्य देव की एक अनोखी पोर्ट्रेट तैयार की है। इस विशेष कलाकृति को उन्होंने दो लाख मोतियों से तैयार किया है। विवेक पिछले 20 दिनों से लगातार इस पोर्ट्रेट पर काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसमें पाँच रंगों की मोतियों का उपयोग किया गया है, जिससे भगवान सूर्य की भव्य छवि को आकर्षक रूप दिया गया है। यह पोर्ट्रेट 26 अक्टूबर से सिद्धघोड़ा के सूर्य मंदिर में प्रदर्शित की जाएगी।
विवेक का कहना है कि यह कृति उन्होंने छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को समर्पित करते हुए पूरे मनोयोग से बनाई है। स्थानीय लोगों में इस अनोखी कलाकृति को देखने की उत्सुकता बनी हुई है।
उपनगर आयुक्त पारुल सिंह पहुंचीं बाबा कुटीर छठ घाट, श्रद्धालुओं को दी सुरक्षा और सावधानी की नसीहत
आदित्यपुर: आगामी छठ महापर्व की तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपनगर आयुक्त पारुल सिंह (नगर निगम आदित्यपुर) अपनी टीम के साथ बाबा कुटीर छठ घाट पहुंचीं और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कर्मियों को सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग को और बेहतर करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सूरज कुमार सेठ और सहायक अभियंता सुरेंद्र सुंडी भी मौजूद थे। उपनगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि माझी टोला, सालडीह और भाटिया छठ घाटों की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सूरज कुमार सेठ और सहायक अभियंता सुरेंद्र सुंडी भी मौजूद थे। उपनगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि माझी टोला, सालडीह और भाटिया छठ घाटों की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाए।
उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सावधानीपूर्वक घाट में शामिल हों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उपनगर आयुक्त ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और अनुशासन का पर्व है, इसलिए श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
अंत में उन्होंने सभी से मिलकर पर्व के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने का आग्रह किया।
सरायकेला: पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है - मनोज चौधरी
सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा पर अवसर पर सरायकेला स्थित वार्ड संख्या 4 के पटनायक टोला और हंसाउडी के पंडालों में विराजित भगवान चित्रगुप्त के दर्शन पुजन कर क्षेत्र वासियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामना दी उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हमारे अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते है और हमें उसी के अनुसार फल मिलता है।
आदित्यपुर : आरकेएफएल के सीपीओ शक्ति सेनापति की माता का निधन
आदित्यपुर : रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड (आरकेएफएल) के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीपीओ) शक्ति सेनापति की माता श्रीमती उषारानी सेनापति का गुरुवार को निधन हो गया। वे लगभग 82 वर्ष की थीं और लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थीं। हाल ही में भुवनेश्वर के एक अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था, किंतु स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के कारण उनका देहांत हो गया।
श्रीमती सेनापति का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पुरी (ओडिशा) के स्वर्गद्वार घाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।
आदित्यपुर के उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने शक्ति सेनापति एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
🕊️ श्रद्धांजलि 🕊️
हम दिवंगत श्रीमती उषारानी सेनापति के आत्मीय स्मरण में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।
जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर में दयाल बिल्डर्स ने चार साहेबजादे प्रोजेक्ट का किया भूमि पूजन
जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह दयाल बिल्डर्स ने अपने नए आवासीय प्रोजेक्ट चार साहेबजादे का भूमि पूजन शुक्रवार को किया। यह आयोजन दयाल सिटी एक्सटेंशन, छोटा गोविंदपुर में संपन्न
हुआ। इसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनिट के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और दयाल परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...











































