आदित्यपुर: आदित्यपुर-2 निवासी विवेक कुमार मिश्रा ने छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्य देव की एक अनोखी पोर्ट्रेट तैयार की है। इस विशेष कलाकृति को उन्होंने दो लाख मोतियों से तैयार किया है। विवेक पिछले 20 दिनों से लगातार इस पोर्ट्रेट पर काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसमें पाँच रंगों की मोतियों का उपयोग किया गया है, जिससे भगवान सूर्य की भव्य छवि को आकर्षक रूप दिया गया है। यह पोर्ट्रेट 26 अक्टूबर से सिद्धघोड़ा के सूर्य मंदिर में प्रदर्शित की जाएगी।
विवेक का कहना है कि यह कृति उन्होंने छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को समर्पित करते हुए पूरे मनोयोग से बनाई है। स्थानीय लोगों में इस अनोखी कलाकृति को देखने की उत्सुकता बनी हुई है।











0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें