बहरागोड़ा: छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ हो चुकी है. सोमवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी क्रम में आज प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बहरागोड़ा के BDO केशव भारती ने बनकटा पंचायत के वार्णीपाल गांव स्थित स्वर्णरेखा छठ घाट का औचक निरीक्षण किया।BDO ने घाट पर चल रहे कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने घाट समिति के सदस्यों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने घाट कमेटी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नदी में खतरनाक और गहरे स्थानों की स्पष्ट बैरिकेडिंग करने पर जोर दिया ताकि कोई पूजा के दौरान कोई दुर्घटना न हो। इसके अलावा, उन्होंने पूरे घाट में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, साफ-सफाई बनाए रखने और व्रतियों के लिए आवागमन के लिए रास्तों की मरम्मत के निर्देश भी दिए।इस मौके पर छठ घाट कमेटी के सदस्य गजेंद्र सिंह, कुंज बिहारी कर, पिंटू महतो, बबलू महतो, गुड्डू पांडे, आकाश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर और शिशुपाल सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने बीडीओ को अब तक की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। प्रखंड प्रशासन की इस सक्रियता से छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025
Home »
Bahragora
» Bahragora: बहरागोड़ा BDO ने लिया छठ घाट का जायज़ा, गहरे स्थानों की बैरिकेडिंग के निर्देश.........
Bahragora: बहरागोड़ा BDO ने लिया छठ घाट का जायज़ा, गहरे स्थानों की बैरिकेडिंग के निर्देश.........
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें