बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र में बिजली संकट और उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने शुक्रवार को बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. विधायक ने स्पष्ट लहजे में कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है.
विधायक ने इस पर नाराजगी जताई कि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते हैं, या फिर संतोषजनक जवाब नहीं देते. उन्होंने हिदायत दी कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति व फोन करने वाले उपभोक्ता के साथ मर्यादित व्यवहार करें. अधिकारी केवल ऑफिस में न बैठें, बल्कि फील्ड में जाकर जमीनी समस्याओं को समझें और उनका निराकरण करें.उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि मौसम को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती अब नहीं चलेगी. अगर मेंटेनेंस बहुत जरूरी है, तो इसकी सूचना कम से कम एक दिन पहले सोशल मीडिया या अखबारों के माध्यम से जनता को दें, ताकि लोग मानसिक रूप से तैयार रहें.उन्होंने यह भी कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने पर विशेष ध्यान दें और सरकार द्वारा दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली के बारे में प्रचार-प्रसार करें. बैठक में विद्युत विभाग के जीएम अजीत कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर, अमीर हमजा, कार्यपालक अभियंता राज किशोर कुमार सहित ग्रामीण उपभोक्ता मौजूद थे.
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ाः बेवजह बिजली कटौती उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने बिजली विभाग के अधिकारी साथ समीक्षा बैठक..................
बहरागोड़ाः बेवजह बिजली कटौती उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने बिजली विभाग के अधिकारी साथ समीक्षा बैठक..................
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें