Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

रांची नगर निगम ने 100 बकायेदारों को नोटिस, 7 दिन में टैक्स नहीं तो बंद होंगी सुविधाएँ

रांची नगर निगम ने एक बड़ा निर्णय लिया है। रांची नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले 100 वैसे संस्थान एवं लोगों को चिह्नित किया है, जिन्होंने नौ साल से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कराया है। उन्हें निगम ने नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर वे सात दिनों के अंदर अपना टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें नगर निगम से मिलने वाली तमाम नागरिक सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। ऐसे संस्थान और लोगों ने वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2025-26 की चौथी तिमाही तक का टैक्स भुगतान समय पर नहीं किया है।



बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक के पोस्ट से झारखंड की राजनीति में मचा भूचाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक के सोमवार को किए गए एक छोटे से पोस्ट ने झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। उन्होंने लिखा - अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे। कुछ ही घंटों में यह वाक्य सोशल मीडिया पर बहस का केंद्र बन गया। यूजर्स लगातार इसका मतलब पूछते रहे, लेकिन आलोक ने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।



सड़क सुरक्षा की मांग बनी अपराध: डेढ़ दर्जन गिरफ्तार, मासूमों पर टूटा कहर

इन मासूम बच्चों की आंखों में छिपे दर्द, इनके चेहरों पर पसरी मायूसी, और इस खामोशी के पीछे के अहसास को समझिये... इन बच्चों के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं, तथा मां पिछले महीने से जेल में है। 




इनकी मां का अपराध यह है कि चाईबासा में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर, इन्होंने अपने समाज के अन्य लोगों के साथ सरकार से "नो एंट्री" की मांग करने का दुस्साहस किया था। 

लेकिन "इस अपराध" के लिए सरकार ने आधी रात में पहले इन्हें लाठियों से पिटवाया, फिर उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा कर, उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले में डेढ़ दर्जन लोगों को जेल भेजने के बाद भी जब सरकार का दिल नहीं भरा, तो उन्होंने 75 लोगों पर नामजद तथा 500 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। 

इस हालात में ये बच्चे, माता-पिता के होते हुए भी, अनाथों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं। भोजन-पानी एवं हर जरूरत के लिए पड़ोसियों पर निर्भर हैं, लेकिन इन्हें इस हालात में पहुंचाने वाले लोग सत्ता के नशे में झूम रहे हैं। 

आदिवासियों पर अत्याचार, उनकी जमीन जबरन लूटने का प्रयास, वीर शहीदों के वंशजों का अपमान, उन पर लाठी चार्ज, और जन- आंदोलनों को दमनपूर्वक कुचलना... यही झारखंड की इस तथाकथित अबुआ सरकार का सच है।











झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 19 वें सीनियर झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 19 वें सीनियर झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के अन्तर्गत आज खेले गए फ़ाइनल मैच में सरायकेला- खरसावां डी एस ए की टीम ने रतन हांसदा की तिकड़ी और विजय गोप के 2 गोलों की बदौलत सिंहभूम चाईबासा जिले की टीम को 7-0 से पराजित कर ग्रुप ए का चैंपियन बनी। आज मैच की शुरुआत से ही सरायकेला की टीम हावी रही। एसोसिएशन सरायकेला- खरसावां डी एस ए के सौजन्य से खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित मैच के 13 वें मिनट में टीम के स्टार खिलाड़ी रतन हासदा ने डी एरिया के समीप मिले पास को बेहद ही खूबसूरती से गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई । मैच का दूसरा गोल विशाल महतो ने 32 वें, तीसरा गोल विजय महतो ने 45 वें मिनट किया।





पहले हाफ में 3-0 से आगे रहने के पश्चात दूसरे हाफ में भी सरायकेला की टीम ने गोलों की झड़ी लगा दी। मैच के 53 मिनट में विजय गोप ने 66 में मिनट में रतन हासदा और 75 में मिनट में गणेश ने गोल किया। अंतिम गोल मैच के अंतिम क्षणों में रतन हासदा ने दागकर अपनी टीम को 7-0 से बड़ी जीत दर्ज की। इसके पूर्व आज के मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, उच्च विद्यालय की प्राचार्य मंजू कुमारी, डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सह सचिव नारायण देवगम, अर्जुन बानरा, सुकू सोरेन ने किया।

आज के मैच का संचालन तबरेज आलम, जाफर आलम, संग्राम बेसरा और छोटेराय टुडू ने किया। मैच कमिश्नर के रूप में बोकारो के रमेश महतो उपस्थित थे।





जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल में पत्रकारों को किया सम्मानित, कार्यशाला का आयोजन

जमशेदपुर : केरला समाजम मॉडल स्कूल, गोलमुरी (KSMS) ने अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा पत्रकारों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।


विद्यालय की ओर से जारी सम्मान संदेश में कहा गया कि पत्रकारिता एक ऐसा दायित्वपूर्ण पेशा है, जिसमें सत्य की खोज के लिए साहस, धैर्य और ईमानदारी की आवश्यकता होती है। अनेक चुनौतियों और जोखिमों के बीच पत्रकार समाज को जानकारी, जागरूकता और दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल द्वारा कहा गया “आप समाज के बेआवाज़ लोगों की आवाज़ बनते हैं, सत्ता से सवाल करते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। हम आपकी प्रतिबद्धता और सत्यनिष्ठा को सलाम करते हैं।”

विद्यालय प्रबंधन ने वरिष्ठ पत्रकार सहित सभी पत्रकारों को अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सुरक्षित कार्यशैली की शुभकामनाएँ दीं।


बहरागोड़ा:पुलिस की सराहना, मैत्री संगठन ने थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम का किया सम्मान......

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में असाधारण सेवा और उत्कृष्ट कार्यक्षमता के लिए मंगलवार को स्थानीय पुलिस टीम का सम्मान किया गया। यह सम्मान मैत्री संगठन द्वारा आयोजित किया गया।इस अवसर पर मैत्री संगठन के सदस्य संदीप कुमार साऊ और उनकी टीम ने बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गुलदस्ता और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी के साथ-साथ, थाना में कार्यरत सभी अधिकारियों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।संदीप कुमार साऊ ने कहा, “पुलिस अधिकारी और जवान अपनी जान जोखिम में डालकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हैं। उनका यह असाधारण समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है। यह सम्मान पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और सद्भाव को दर्शाता है।”संगठन ने विशेष रूप से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निवारण में बहरागोड़ा पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना की।थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा, “इस तरह का सम्मान हमारे मनोबल को बढ़ाता है और हमें भविष्य में और अधिक लगन और ईमानदारी से सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।” इस अवसर पर मैत्री संगठन के सदस्य और पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा व बी.टेक 2025 बैच का भव्य फ्रेशर्स डे समारोह सम्पन्न

 


श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा और बी.टेक 2025 बैच के नए छात्रों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ एस एन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ मौसुमी महतो, डीन प्रशासन श्री जे राजेश, हेड एचआर श्री रविकांत, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख श्री शशिकांत सिंह तथा सभी संकाय सदस्य संयुक्त रूप से शामिल रहे। यह दीप प्रज्वलन नए शैक्षणिक सत्र की शुभ शुरुआत का प्रतीक और साक्षी बना। अपने स्वागत संबोधन में माननीय कुलपति ने छात्रों को अनुशासन, रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के युग में भविष्य के नेताओं को तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नए छात्रों को विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने भी फ्रेशर्स के लिए अपना हार्दिक संदेश भेजा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्तिगत विकास और पेशेवर सफलता की नींव है, और विश्वविद्यालय छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने और विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध संसाधनों और शैक्षणिक वातावरण का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की।

समारोह में नए छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत, नृत्य और रचनात्मक अभिव्यक्तियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इन प्रस्तुतियों के बीच अनुपम को मिस्टर फ्रेशर 2025, अंशु को मिस फ्रेशर 2025, करण को उनके आत्मविश्वासपूर्ण व्यक्तित्व के लिए मिस्टर हैंडसम हंक, और मौमिता को उनकी अभिव्यक्तिपूर्ण प्रस्तुति के लिए मिस ड्रामा क्वीन की उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने नए छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया तथा उन्हें श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।



सराइकेला-खरसावाँ: महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान

पुलिस अधीक्षक, सराइकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.11.25 को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति मे कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी , नशा मुक्ति , डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री न०-1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया।





जागरूकता अभियान मे उपस्थित सदस्य:

ASI नंदिता बिरुआ

आरक्षी कृपा भेंगरा

आरक्षी अंजली मुर्मू

चाईबासा होमगार्ड बहाली विवादों में, अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप

चाईबासा: चाईबासा में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब विवादों में घिर गई है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि बहाली में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई योग्य अभ्यर्थियों को चयन सूची से बाहर रखा गया है। आरोप है कि बहाली प्रक्रिया में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पैसे के लेनदेन की भी आशंका है।

 




एसोसिएशन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस बीच जिला प्रशासन ने कहा है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय है।










चांडिल में विवेकानंद केंद्र के नए भवन का राज्यपाल करेंगे लोकार्पण

 सरायकेला : चांडिल अनुमंडल स्थित विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का नया भवन का लोकार्पित 19 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए विवेकानंद केंद्र सेवा एंब प्रशिक्षण प्रकल्प के सदस्य द्वारा तैयारी में जुटे है।जिसका जानकारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता द्वारा दिया गया।





विवेकानंद केंद्र की स्थापना 1977‑78 में नौरंगराम स्वर्गीय देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में हुई थी। इस संस्था के संस्थापक एकनाथ रानादे और स्व. भगवती प्रसाद खेतान ने मानव सेवा को आधार बनाकर “मानव निर्माण से राष्ट्र निर्माण” का मूल मंत्र अपनाया।

केंद्र ने अब तक संस्कार वर्ग, योग, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कार्य किया है। पुराने परिसर में चल रही गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए निर्मित नया भवन दान के सहयोग से तैयार हुआ।

संस्थापक एकनाथ रानादे के जन्म‑उत्सव के अवसर पर 19 नवंबर को इस भवन को समाज के लिए समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री भारत, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सविता महतो विधायक ईचागढ़ ,एंब गरिमामयी उपस्थित श्री प्रवीण दाभोलकर अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष विवेकानंद केंद्र के ग्रामीण गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रहेंगे ।

विवेकानंद केंद्र का लक्ष्य शिक्षा, संस्कार और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान मिल सके।इस अबसर पर अनाथ मिश्रा जी, नगर संपर्क प्रमुख, चिराग परमार, जीवनव्रती, विभाग संगठक, राँची,सुशील कुमार लाल शाहदेव, नगर कार्यालय प्रमुख, आशीष कुंडू, निधि संकलन प्रमुख,कालीचरण गुप्ता, वानप्रस्थ कार्यकर्ता, गुलशन कुमार, कार्यपद्धति प्रमुख,मनोज सिंह, प्रचार प्रमुख आदि लोग उपस्थित थे ।










Breaking