Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

खरसावां: भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

खरसावां स्थित भाजपा विधानसभा कार्यालय सभागार में खरसावा प्रखंड अध्यक्ष हीपना सीरेन के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जयंती मनाई गई। 

कार्यक्रम से पहले भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पण किया एवं नमन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दीनदयाल जी के विचारों और दर्शन की अपने जीवन में धारण करें प्रति हमारी सच्ची निष्ठा होगी उनके विचार और दर्शन युगों युगों तक लोगो को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रेरित करेगा। प्रखंड अध्यक्ष हीपना सीरेन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रखर राष्ट्रवादी, संगठनकर्ता एकात्म मानववाद और अंत्योदय प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी बताया हुआ रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रदीप सिंह देव,हीपना सीरेन, विश्वजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान, अखिलेश महतो, लाल सिंह सामड, धनशर राउत, सुभाष महतो, महावीर महतो सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking