Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

खरसावां राजकीय उच्च विद्यालय में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जीबिशन, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव बने साक्षी

खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां के साइंस एवं सोशल साइंस एग्जीबिशन का आयोजन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उच्च विद्यालय खरसावां के छात्र-छात्राओं द्वारा साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। 


इस साइंस एग्जीबिशन का निरीक्षण खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, राजकीय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मंजू हेंब्रम, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने बारी-बारी से सभी छात्र-छात्राओं के बीच में जाकर सभी प्रकार के एग्जीबिशन के बारे में छात्र-छात्राओं से जानकारी लिया। एग्जीबिशन में एग्रीकल्चर सोलर लाइट, ग्रीनहाउस, उद्योग, सोलर पंप सेट, ऐतिहासिक धरोहर, अति आधुनिक मौलिक अधिकार की जानकारी के विषय में छात्र-छात्राओं द्वारा एग्जिबिशन की तैयारी किया गया था। इस दौरान खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का एग्जीबिशन के माध्यम से मनोबल आगे बढ़ रही है। छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास आगे बढ़ रही है। इस तरह का एग्जीबिशन सभी उच्च विद्यालय में आने वाले दिनों में होगा। राजकीय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मंजू हेंब्रम ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरा आत्मविश्वास एवं मेहनत के साथ सभी प्रकार का एग्जीबिशन तैयार किया है। कहीं ना कहीं छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है एग्जीबिशन के माध्यम से। श्री अनूप सिंह देव ने कहा कि सरकारी विद्यालय सभी मार्ग में आगे बढ़ रही है शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद प्रतियोगिता हो या पेंटिंग कंपटीशन हो मध्य परीक्षा में छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सफल आयोजन के लिए खरसावां के विधायक प्रतिनिधि ने सभी प्रधानाध्यापक शिक्षक गण को धन्यवाद दिया है। इस साइंस एवं सोशल साइंस एग्जीबिशन के कार्यक्रम में उपस्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, उच्च विद्यालय खरसावां के प्रधान अध्यापिका मंजू हेंब्रम, उच्च विद्यालय खरसिया के सभी शिक्षक गण छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking