Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 20 नवंबर 2025

दिल्ली: लॉरेंस के भाई अनमोल ने उगले कई राज, क्यों मारा बाबा को

दिल्ली : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को सख्त सुरक्षा घेरे में अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में उसने NIA के सामने कई राज उगले हैं। अमेरिका की धरती से प्रत्यर्पित होकर आया अनमोल, जो पिछले साल अक्टूबर में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में देशभर की एजेंसियों को चुनौती देता फिर रहा था। NIA के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अनमोल 2022 से फरार था। वह जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी-सिंडिकेट का अहम हिस्सा था। गोल्डी बरार और लॉरेंस की “छाया” बनकर 2020–2023 के बीच कई आतंकी कृत्यों में सक्रिय रहा। मार्च 2023 में NIA ने उस पर आरोपपत्र दायर किया था। प्रवक्ता ने खुलासा किया कि अमेरिका में बैठकर भी वह भारत में गैंगस्टरों को आश्रय, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई में लगा रहा।



मूसेवाला से लेकर सलमान खान के घर तक, कई घटनाओं की डोरें उसके हाथ में थीं। इससे पहले लुइसियाना की अदालत ने उसकी शरण याचिका खारिज की और पलभर में उसका किस्मत का पन्ना पलट गया। चार्टर्ड विमान में, दो अन्य वांछित आरोपियों संग, उसे भारत लाया गया। दरवाजे बंद हुये हथकड़ियां लगीं और अब एक सफर शुरू हुआ।

सरायकेला: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, साहेबगंज, सरायकेला में विधिक साक्षरता कक्षा आयोजित

सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला द्वारा आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, साहेबगंज में विधिक साक्षरता क्लब के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कक्षा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव श्री तौसीफ मेराज ने स्वयं कक्षा 11 की छात्राओं को महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।





श्री मेराज ने छात्राओं को मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा समाज पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को क्षति पहुँचाता है, बल्कि यह परिवार एवं समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

उन्होंने पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) से संबंधित बाल संरक्षण, अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया, दोषियों के लिए कठोर दंड, तथा पीड़ित बच्चों के पुनर्वास (Rehabilitation) एवं मुआवजा (Compensation) से जुड़े अधिकारों पर भी प्रकाश डाला।

इसके साथ ही उन्होंने माननीय NALSA के निर्देशानुसार संचालित ‘DAWN Unit’ के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली के बारे में छात्राओं को जानकारी दी, जिसका उद्देश्य कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों को त्वरित कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू आल्दा एवं शिक्षिका श्रीमती टिंकी महापात्र ने भी बालिकाओं से संबंधित मुद्दों—जागरूकता, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों—पर प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस अवसर पर PLVs (पारा लीगल वॉलंटियर्स)—बिट्टू प्रजापति, रिंकी महतो, राजकुमार काइबर्त और प्रदीप दास—भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी जागरूकता प्रदान करना, सामाजिक बुराइयों से बचाव के प्रति संवेदनशील बनाना तथा उन्हें सशक्त करना था।


चांडिल: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के उद्घोष के साथ निकला विशाल 'यूनिटी मार्च', सांसद संजय सेठ ने दिखाई हरी झंडी

चांडिल:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज चांडिल में भव्य *यूनिटी मार्च' (Unity March)का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का शुभारंभ रांची के माननीय सांसद **श्री संजय सेठ** ने चांडिल स्थित **SS+2 हाई स्कूल** से हरी झंडी दिखाकर किया।







हजारों छात्रों का दिखा उत्साह: 'एक भारत, आत्मनिर्भर भारत' की थीम पर आयोजित इस जिला स्तरीय पदयात्रा में चांडिल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से चले। सांसद संजय सेठ ने खुद भी इस यात्रा में पैदल चलकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

स्वदेशी अपनाने का संकल्प: यह मार्च SS+2 हाई स्कूल से शुरू होकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर** के प्रांगण में संपन्न हुआ। यहाँ सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समापन समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संदेश के साथ-साथ लोगों को **'स्वदेशी'** उत्पादों को अपनाने और 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और देश की एकता को बनाए रखने का आह्वान किया।

सराइकेला-खरसावाँ : महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान

पुलिस अधीक्षक, सराइकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 20.11.25 को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति मे नृपराज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, सरायकेला में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी , नशा मुक्ति , डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री न०-1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया।




जागरूकता अभियान मे उपस्थित सदस्य:

ASI नंदिता बिरुआ

आरक्षी कृपा भेंगरा

आरक्षी अंजली मुर्म

आरक्षी अनुराधा

खरसावां में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी पूरी, BDO ने दिए आवश्यक निर्देश

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की तैयारी लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गई इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए खरसावा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार आपके द्वार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना है इसीलिए सभी विभाग समय से अपने-अपने स्टॉल दस्तावेज एवं लाभार्थी सूची तैयार रखें। उन्होंने कहा कि हम जनता की सुविधा के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और प्रशासन इसे पूरी तरह गंभीरता से संचालित करेगा। खरसावां प्रखंड में पंचायतवार कल से लगेगा सरकार आपके द्वार शिविर, खरसावा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आगामी 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक पंचायतवार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। 





बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, डॉ वीरांगना सिंकु, राजेश कुमार, एवं विभिन्न पंचायतों को मुखिया, सचिव, रोजगार सेवक व अंचल कर्मी उपस्थित थे। 







1 दिसंबर से 3 मार्च तक रद्द रहेंगी ये 24 ट्रेनें, कोहरे की वजह से रेलवे ने लिया फैसला

दिल्ली :-उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों और जिलों का तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। भारतीय रेल भी ठंड के मौसम में कोहरे से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च तक के लिए कुल 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने कोहरे की वजह से रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट शेयर की है।

रद्द की गई 24 ट्रेनों की लिस्ट

1. ट्रेन नंबर- 14112, प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

2. ट्रेन नंबर- 14111, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

3. ट्रेन नंबर- 22198, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस, 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

4. ट्रेन नंबर- 22197, कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस, 7 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।

5. ट्रेन नंबर- 12327, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

6. ट्रेन नंबर- 12328, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

7. ट्रेन नंबर- 14003, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 6 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

8. ट्रेन नंबर- 14004, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

9. ट्रेन नंबर- 14523, बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

10. ट्रेन नंबर- 14524, अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

11. ट्रेन नंबर- 14617, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।

12. ट्रेन नंबर- 14618, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

13. ट्रेन नंबर- 15903, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

14. ट्रेन नंबर- 15904, चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।

15. ट्रेन नंबर- 15620, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 23 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

16. ट्रेन नंबर- 15619, गया-कामाख्या एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।  

17. ट्रेन नंबर- 15621, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

18. ट्रेन नंबर- 15622, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस, 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

19. ट्रेन नंबर- 12873, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

20. ट्रेन नंबर- 12874, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 

21. ट्रेन नंबर- 22857, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी। 

22. ट्रेन नंबर- 22858, आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 3 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी। 

23. ट्रेन नंबर- 18103, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 

24. ट्रेन नंबर- 18104, अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 

अगर आप भी 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च के बीच इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं या प्लान बना रहे हैं तो आपको दूसरी ट्रेनों में विकल्प की तलाश करनी पड़ेगी। बताते चलें कि भारतीय रेल हर साल ठंड के मौसम में उत्तर भारत की कई ट्रेनों को कोहरे की वजह से कैंसिल कर देता है।

“संयुक्त शिक्षेतर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन”

 


आज दिनांक 20-11-2025 को  संयुक्त शिक्षेतर कर्मचारी संघ, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधि मंडल, जिसमें उपाध्यक्ष - श्री चैतन्य शिरोमणि, कार्यकारिणी सदस्य - श्री नारायण नाग, श्री रोहित विश्वकर्मा, श्री के प्रभाकर राव, श्री जय किशोर प्रसाद एवं श्री विष्णु पदो दाश, ने माननीय विधायक - श्री सोमेश सोरेन,  घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से मिलकर उनको इस चुनाव जीतने  की हार्दिक बधाई दिया। संघ के उपाध्यक्ष ने माननीय विधायक महोदय को गुलदस्ता एवं शाल से सम्मानित कर कर्मचारियों के समस्याओं को उनके समक्ष रखा। माननीय विधायक महोदय ने समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए अलग से इस विषय पर बात करने एवं इसका समाधान हेतु आश्वासन दिया।


श्री चैतन्य शिरोमणि 

उपाध्यक्ष 

शिक्षेकेतर कर्मचारी संघ

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय





ईचागढ़ बालू विवाद में नया मोड़, जेएलकेएम नेताओं ने थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप, प्रेस वार्ता में उठी निष्पक्ष जांच की मांग

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई को लेकर हुए विवाद और मारपीट प्रकरण में गिरफ्तार ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं जेएलकेएम नेता तरुण महतो सहित तीन सहयोगियों की गिरफ्तारी अब तूल पकड़ती जा रही है।इस मुद्दे को लेकर जिला जेएलकेएम अध्यक्ष दीपक महतो और तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो ने प्रेस वार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे पर गंभीर आरोप लगाए।प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने कथित रूप से बालू माफियाओं से सांठगांठ कर तरुण महतो को थाना परिसर के अंदर ही बेरहमी से पीटा, जैसे वह कोई “मोस्ट वांटेड अपराधी” हों।



नेताओं ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई एकतरफा रही,जेएलकेएम नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, थाना प्रभारी पर कार्रवाई और अवैध बालू ढुलाई पर रोक की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।











आदित्यपुर: कंपनी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, मुआवज़े की मांग को लेकर परिजनों व जेएमएम का धरना जारी

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-4 स्थित सिद्धार्थ फोर्ज कंपनी में 38 वर्षीय प्रेमचंद गोप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पदाधिकारियों ने कंपनी गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।परिजनों का आरोप है कि घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई, लेकिन लगभग 22 घंटे देर से उन्हें मौत की सूचना दी गई। इससे कंपनी प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। 






वहीं कंपनी के सुपरवाइज़र ने दावा किया कि प्रेमचंद गोप कंपनी परिसर के बाहर नाले में डूबे हुए मिले थे। उन्हें तत्काल टाटा मैन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। झामुमो नेताओं ने कहा कि कंपनी में हुई दुर्घटना को कंपनी प्रबंधन द्वारा बाहर में हुई दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है,वे परिजनों के साथ तब तक आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक मृतक परिवार को मुआवज़ा और न्याय नहीं मिल जाता। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कंपनी पर लापरवाही के आरोपों और सूचना में देरी को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।









चाईबासा: कोल्हान के जंगलों में नई दस्तक, ये बोल गई DGP तदाशा मिश्रा

झारखंड: चाईबासा की देहरी पर बुधवार की दोपहर एक नई उम्मीद उतरी, DGP तदाशा मिश्रा टाटा कॉलेज मैदान के हेलीपैड पर उतरीं, सामने खड़े आला अधिकारियों की कतार, खिलते गुलदस्ते और सम्मान का औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर DGP का जोरदार स्वागत किया गया। हेलीपैड से सीधा पुलिस कार्यालय के सभागार में एक-एक फाइल, एक-एक ऑपरेशन और जंगलों की हर धड़कन पर गहरी नजर डाली गई। मौके पर कोल्हान रेंज के DIG अनुरंजन किस्पोट्टा, DC चंदन कुमार, SP अमित रेणु और CRPF व कोबरा बटालियन के कमांडेंट पूरा दस्ता मौजूद था। DGP तदाशा मिश्रा की आवाज में दृढ़ता भी थी और अनुभव की चमक भी, DGP तदाशा मिश्रा ने कहा कि फील्ड में ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं। पुलिस, फॉरेस्ट और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, इन तीनों की एकजुटता ही सफलता का मंत्र है। उन्होंने कहा कि मैं टीमवर्क में विश्वास रखती हूं। CRPF, कोबरा और झारखंड पुलिस के अनुभवी अधिकारी ही हमारी प्रणाली की असली ताकत हैं। लक्ष्य सिर्फ एक हर अभियान सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल हो। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में अभियान और धारदार होंगे, जंगलों की वीरान रातों में भी सुरक्षा की लौ और उजली होगी और नक्सल उन्मूलन की दिशा में झारखंड एक निर्णायक कदम बढ़ायेगा।



Breaking