आज दिनांक 20-11-2025 को संयुक्त शिक्षेतर कर्मचारी संघ, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधि मंडल, जिसमें उपाध्यक्ष - श्री चैतन्य शिरोमणि, कार्यकारिणी सदस्य - श्री नारायण नाग, श्री रोहित विश्वकर्मा, श्री के प्रभाकर राव, श्री जय किशोर प्रसाद एवं श्री विष्णु पदो दाश, ने माननीय विधायक - श्री सोमेश सोरेन, घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से मिलकर उनको इस चुनाव जीतने की हार्दिक बधाई दिया। संघ के उपाध्यक्ष ने माननीय विधायक महोदय को गुलदस्ता एवं शाल से सम्मानित कर कर्मचारियों के समस्याओं को उनके समक्ष रखा। माननीय विधायक महोदय ने समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए अलग से इस विषय पर बात करने एवं इसका समाधान हेतु आश्वासन दिया।
श्री चैतन्य शिरोमणि
उपाध्यक्ष
शिक्षेकेतर कर्मचारी संघ
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय









0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें