राँची : रांची के चुटिया इलाके में सोमवार देर रात पुलिस की तेज कार्रवाई ने बड़ा गैंगस्टर कनेक्शन बेनकाब कर दिया। रात करीब 11 बजे शराबी व लापरवाह कार चालक द्वारा कई राहगीरों को कुचलने की घटना के बाद SSP के आदेश पर पूरे शहर में एंटी-क्राइम और ड्रंक-एंड-ड्राइव चेकिंग तेज कर दी गई थी। इसी दौरान पावर हाउस चौक पर चेकिंग के वक्त एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखते ही घबराकर भागने लगा। पीछा कर उसे दबोचा गया। तलाशी में युवक की कमर से लोडेड देशी पिस्टल मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार के गौरव राय उर्फ शेरा बताया। सबसे चौंकाने वाली बात, युवक ने खुद को कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य बताया। चुटिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में भवेश कुमार, जितेन्द्र मिश्र, विवेक कुमार, निरंजन महतो, विश्वनाथ चौधरी, नंदकिशोर उरांव, रामलाल राम सहित चुटिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं राहगीरों को कुचलने वाली उक्त कार(JH 01FF 6112) और ड्राइवर, 22 साल के नजीम खान को भी अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।
गुरुवार, 20 नवंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें