Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 20 नवंबर 2025

पटना: नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना : बिहार में गुरुवार का दिन राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण रहा। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर राज्य की कमान संभाल ली। यह उनका दसवां कार्यकाल है। कार्यक्रम राजभवन में हुआ, जहां राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा अब सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। दोनों नेताओं को लेकर एनडीए के भीतर पहले से ही चर्चा थी, और शपथ के बाद अब उनकी भूमिका और स्पष्ट हो गई है।



पहले चरण में पांच मंत्रियों ने शपथ ली: सीएम और डिप्टी सीएम के बाद पांच मंत्रियों को पहले चरण में शपथ दिलाई गया। इनमें विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल शामिल रहे। इन नामों से साफ है कि नीतीश कुमार ने अनुभवी और भरोसेमंद नेताओं पर ही सबसे पहले दांव लगाया।


कैबिनेट में कुल 26 सदस्य शामिलशपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पूरी कैबिनेट सूची सामने आई। इसमें जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को जगह मिली है।

नीचे पूरी सूची दी गई है:

नीतीश मंत्रिमंडल

नीतीश कुमार (सीएम)

सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)

विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)

विजय चौधरी

विजेंद्र प्रसाद यादव

श्रवण कुमार

मंगल पांडेय

दिलीप जायसवाल

अशोक चौधरी

लेशी सिंह

मदन सहनी

नितिन नवीन

रामकृपाल यादव

संतोष सुमन

सुनील कुमार

जमा खान

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद

लखेंद्र कुमार रोशन

श्रेयसी सिंह

प्रमोद कुमार

संजय कुमार सिंह

दीपक प्रकाश

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking