एक जानवर दूसरे जानवर से लड़ाई ही नहीं करता, प्यार भी खूब करता है। एक दूसरे को बचाने के लिए जानवर जी-जान भी लगा देते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से ऐसा ही पता चलता है। इंटरनेशनल मीडिया से पता चला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक हिरण (deer) को डूबते हुए देखकर हाथी (elephant) ने उसकी मदद की। वीडियो ग्वाटेमाला (Guatemala) के एक चिड़ियाघर (zoo) का है।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
खराब स्वास्थ्य के चलते राहुल गांधी की मुस्तफाबाद की रैली भी हुई रद्द, कांग्रेस ने आप को ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’ बताया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी गुरुवार को भी दिल्ली में चुनाव प्रचार नहीं कर सके। उनकी मुस्तफाबाद की रैली भी रद्द हुई है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने नहीं आ सके। बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी को सदर बाजार में जनसभा को सम्बोधित करना था, लेकिन राहुल गांधी यहां भी नहीं पहुंचे। खराब स्वास्थ्य के चलते राहुल की नयी दिल्ली सीट पर प्रस्तावित कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। वह 21 जनवरी को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की जय बाबू, जय भीम, जय संविधान रैली में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राहुल आनेवाले दिनों में दिल्ली में कई जनसभाएं कर सकते हैं। वह रोड शो और पदयात्रा में भी शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस ने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साध कर आरोप लगाया कि ‘आप’ का मतलब ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’ है तथा ‘शराब से पैसा बनाने की उसकी लत’ ने दिल्ली को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि एक ऑडियो भी जारी किया, जो कथित तौर पर आप विधायक शरद चौहान का है। कांग्रेस द्वारा जारी ऑडियो में दावा किया गया कि उपमुख्यमंत्री रहते आप नेता मनीष सिसोदिया ने शराब नीति को मंजूरी देने के साथ कहा था कि उनकी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए इससे पैसा आयेगा। कांग्रेस नेता द्वारा जारी ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, आप की तरफ से फिलहाल इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। खेड़ा ने कहा, ‘शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और शराब की लत इंसान, उसके परिवार और समाज को बर्बाद कर देती है, यह हम सब जानते हैं। लेकिन, शराब से पैसा बनाने की लत से न सिर्फ इंसान और समाज, बल्कि पूरा शहर खराब हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’ यानी आप ने शराब के जरिये पैसा बनाने की लत में पूरी दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया।’
झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम की कर ली है पूरी तैयारी
झारखंड
*गणतंत्र दिवस की झांकी में पूरा देश देखेगा झारखंड की विरासत*
विकास और संस्कृति की झलक
गणतंत्र दिवस की झांकी में पूरा देश देखेगा झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक
▪︎ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकी
▪︎ झारखंड की झांकी में दिखेगा स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि की भी झलक
Ranchi News : गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है।
झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जायेगा।
इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...










