बहरागोड़ा. ज्ञात हो कि बहरागोड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत माटिहाना पंचायत के कलावाड़िया - जामिरडिहा सीमा पर सुवर्ण रेखा परियोजना से पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है.विगत दिनों गांव में ग्राम सभा कर प्राक्कलन के आधार पर गुणवत्ता पुर्ण काम करने का आदेश पारित किया गया था. पर आदेश के एक महीने बाद भी उसका अनुपालन नहीं किया गया.काम में मनमानी किया गया. जमीन मालिक से अनुमति तक नहीं लिया गया.निजि जमीन में कम गढ्ढा कर उपर-उपर पाइप बिछाया जा रहा है. इस लिए शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के कोल्हान महामंत्री कलन महतो के नेतृत्व में कार्यस्थल पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्य को बंद कर दिया गया.कलन महतो ने विभाग के उपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने अपना कार्य एवं कर्तव्य में शत प्रतिशत पारदर्शिता उपस्थापित करने तक कार्य बंद रहेगी. कलन महतो ने कहा कि विभाग अपना वेवसाईट में पारदर्शिता सुनिश्चित करें, रिकॉर्ड की प्रति दें ,कनिय अभियंता कार्य स्थल पर योजना की एमबि तैयार करें.मौके पर प्रखंड सचिव अजित महतो, सुबोध मांडी, रबिन मुर्मू, मंगल मुण्डा, प्रभाष मानकी, श्याम सोरेन,राजु महतो उपस्थित थे.
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 21 मार्च 2025
बहरागोड़ा:-गुणवत्ता पुर्ण काम नहीं होने पर, ग्रामीणों ने कराया काम बंद
बहरागोड़ा:ओलावृष्टि में कई किसानों के फसल नष्ट....
संवाददाता:-देवाशीष नायक
बाहरागोड़ा प्रखंड के बेहेड़ा गांव में बीते दिनों हुई
ओलावृष्टि में कई किसानों के फसल नष्ट हो गए हैं. इस संबंध में बेहेड़ा ग्राम के
किसान राजकुमार डे ने बताया कि अचानक हुए ओलावृष्टि से उनके खेतों में लगे पत्ता
गोबी , करेला व कद्दू के अलावा केले की फसल क्षतिग्रस्त हो गई है. जिससे उनको लगभग
एक लाख रुपए की क्षति पहुंची है. पीड़ित किसान ने बताया कि करेले की खेती प्रचुर
मात्रा में की थी.किसान भावेश महतो, गौरांग महतो, किशन हांसदा, तापस महतो आदि ने
बताया कि क्षेत्र के किसान सालाना करेले से अच्छा मुनाफ़ा कमाते हैं. ओलावृष्टि से
करेले की खेती बर्बाद हो गयी.क्षेत्र के किसान नगदी फसल के तौर पर करेले की खेती
करते हैं. प्रतिवर्ष करेले से अच्छा मुनाफा कमाते हैं. इस वर्ष की आंधी और
ओलावृष्टि ने किसानों को तबाह कर दिया है.जिससे काफी क्षति उठानी पड़ी है.गांव के
अन्य किसान सौरभ डे, समीर डे, रमजान डे आदि के खेतों में लगे सब्जी की फसल व्यापक
मात्रा में नष्ट हो गए हैं.उन्होंने बताया कि गरमा फसल लगाने समय दस हजार रुपये की
बीज एवं दवा मे पूंजी लगाकर लाया गया था। जिसमें सभी फसल तैयार हो चुके थे।अब प्रति
सप्ताह बाजार में 4-5 हजार रुपये की टमाटर मिर्च करेला का बिक्री कर लेते थे, परंतु
इस ओलावृष्टि पड़ने से काफी नुकसान हुआ है ।सभी किसानों ने बाहरागोड़ा अंचल प्रशासन
से इस प्राकृतिक आपदा में हुए फसल क्षति का मुआवजा शीघ्र भुगतान करने की मांग की
है.
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...










